Popular Posts

बेटा बाेला- पापा ने मां का माेबाइल ताेड़ दिया, मेरी पढ़ाई बंद हो गई

बेटा बाेला- पापा ने मां का माेबाइल ताेड़ दिया, मेरी पढ़ाई बंद हो गई

पति-पत्नी के बीच स्मार्टफोन का झगड़ा महिला थाने पहुंचा। बुधवार को काउंसिलिंग के दौरान उनका बेटा भी आया। पति-पत्नी एक-दूसरे पर आरोप लगाने में इतने व्यस्त थे कि उन्होंने बच्चे की तरफ ध्यान नहीं दिया। थानाध्यक्ष आरती जायसवाल के कहने पर बेटे ने पिता के पांव छुए और कहा-मैं इनके साथ नहीं जाऊंगा। ये मुझे जान से मार देंगे। बेटे ने कहा-इन्होंने फोन तोड़ दिया जिसके कारण मेरी पढ़ाई बंद है।

मैंने अपनी परीक्षा भी मिस कर दी। दोनों के झगड़े से बच्चा इतना तनाव में था कि वो ठीक से अपने पिता से बात भी नहीं कर पा रहा था। झगड़े की वजह केवल पत्नी का देर रात फोन चलाना थी। महिला थानाध्यक्ष ने दोनों की काउंसिलिंग की और उन्हें साथ रहने को कहा। पति का कहना था- मैं इसे स्मार्टफोन नहीं दूंगा। ये रात भर टिक-टॉक बनाती है।

इसे मायके से संबंध तोड़ने होंगे। वहीं पत्नी का कहना था कि इनकी तीन बहनें भी घर नहीं आएंगी और इन्हें भी अपना स्मार्ट फोन छोड़ना होगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि पति-पत्नी के झगड़े का दुष्प्रभाव उनके बच्चों पर पड़ता है। छोटे हो या बड़े कभी भी बच्चे के सामने झगड़ा नहीं करना चाहिए। ऐसे में बच्चा गलत रास्ते पर चला जाता है क्योंकि वो अपने घर में रोज यही देखता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/son-bella-father-gave-mothers-mother-toil-my-studies-stopped-127680466.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/

0 Response to "बेटा बाेला- पापा ने मां का माेबाइल ताेड़ दिया, मेरी पढ़ाई बंद हो गई"

Post a Comment