किया विरोध तब नगर आयुक्त बोलीं फोर्स लेकर तैयार कीजिए डंपिग ग्राउंड
डंपिंग ग्राउंड मिलने के बाद भी नगर निगम शहर के बीच लाजपत पार्क के पास कचरा जमा कर रहा है। लोगों की मनाही और कई शिकायतों के बाद भी नगर निगम नहीं माना तो बुधवार को स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। लोगों ने कहा, निगम आधे शहर का कचरा यहां जमा कर रहा है पर रोजाना नहीं उठा रहा। इससे माॅर्निंग वाॅक करने वालाें के साथ आसपास के आवासीय इलाके में रहने वालों को परेशानी हो रही है।
बार-बार निगम प्रशासन काे कहने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। लोगों ने हालात न सुधरने पर आंदोलन की बात कही। लाेगों के विरोध के बाद नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शिनी ने उप-नगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा से जवाब तलब किए। उन्होंने दो टूक कहा कि डंपिंग ग्राउंड का इस्तेमाल करें। मौके पर नंदिकेश शांडिल्य समेत अन्य लाेगाें ने कहा कि रोज हमलाेग इसी रास्ते से आना-जाना करते हैं। कूड़े से दुर्गंध फैल रहा है।
सड़क पर आवाजाही भी मुश्किल है। उन्होंने यह भी कहा कि जब डंपिंग ग्राउंड निगम काे मिल चुका है तब वहां कचरा क्यों नहीं फेंक रहा है। सिर्फ मंत्री और अफसराें काे दिखाने के लिए दाे-चार दिन वहां कूड़ा डंप किया जाता है। फिर शहर का कूड़ा शहर में ही जहां-तहां डंप हाे रहा है।
अफसर से कहा, डंपिंग ग्राउंड का करें इस्तेमाल
नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शिनी ने उपनगर आयुक्त सत्येंद्र प्रसाद वर्मा से इस पर जवाब तलब किया। उन्होंने कहा, अब तक डंपिंग ग्राउंड में काम क्यों नहीं हो सका? उपनगर आयुक्त ने लोगों के विरोध की बात कही तो नगर आयुक्त ने डंपिंग ग्राउंड में निर्माण के लिए पुलिस की मदद लेने को कहा। यह भी कहा कि जो करना है, करें। कचरा प्रबंधन कीजिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/when-the-protest-was-made-the-municipal-commissioner-said-prepare-a-dumping-ground-with-the-force-127680467.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/orig_40_1599089368.jpg
0 Response to "किया विरोध तब नगर आयुक्त बोलीं फोर्स लेकर तैयार कीजिए डंपिग ग्राउंड"
Post a Comment