Popular Posts

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगा भाकपा

किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगा भाकपा

केंद्र व बिहार सरकार की किसान, मजदूर व गरीब विरोधी नीतियों का भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी संघर्ष करेगा। बुधवार को भाकपा के जिला परिषद की बैठक में राज्य नेता विजय शंकर सिंह ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन सरकार को सबक सिखाने का संकल्प लेने तथा हर हाल में एनडीए को सता से बेदखल करने का आह्वान किया। बैठक में चनपटिया व नौतन विधानसभा हर हाल में लड़ने का निर्णय लिया गया।

पार्टी संगठन को मजबूत करने एवं आम जनता को सरकार की विफलता से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी रधुवंश बाबू, सत्यनारायण सिंह, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, शंकर राम, तुलसी महतो,शम्मत मास्टर,शिकारी महतो,गोरख महतो, बाबूलाल सहनी, मिठ्ठू राम सहित कोरोना वायरस व बाढ़-वज्रपात से मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना शुक्ला एवं विपीन तिवारी ने संयुक्त रूप से की। ओमप्रकाश क्रान्ति, रेवा कान्त द्विवेदी, अहमद अली, राधामोहन यादव, जवाहर प्रसाद, बाबूलाल चौरसिया, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, तुलसी शर्मा, कैलाश दास, मदन शर्मा, सुबोध मुखिया, हरेंद्र दुबे,चंदन राव, गंगा वर्मा, ज्वाला कान्त द्विवेदी, खलिकुज्जमा, साधु सिंह, एकबाल पाण्डेय, केदार चौधरी, चन्द्रीका प्रसाद, हरिशंकर साह, अलग तिवारी, मोजाहिद, आमना, सुरेन्द्र पाठक,आदि साथी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/cpi-will-fight-against-anti-farmer-policies-127724503.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/

0 Response to "किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेगा भाकपा"

Post a Comment