स्वस्थ और सबल समाज के निर्माण के लिए कुपोषण से मुक्ति जरूरी : डीपीओ
भितहा प्रखंड की हथुअहवा पंचायत के बिनही स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 27 को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इस मॉडल केंद्र का उद्घाटन बुधवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. निरूपा कुमारी, भितहा बीडीओ पन्नालाल, सीडीपीओ अरूणा कुमारी व सीओ शिवेन्द्र कुमार ने समारोहपूर्वक किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने प्रखंड परिसर में पौधरोपण किया।डीपीओ डॉ. निरूपा कुमारी ने बताया कि प्रत्येक बाल विकास परियोजना के तहत एक आंगनवाड़ी केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में इस केंद्र का मॉडल केंद्र के रूप में उन्नयन किया गया है। सेविकाओं को संबोधित करते हुए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि सितंबर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है।
इस दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण से संबंधित तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूक किया जाएगा। अवसर पर पोषण जागरूकता रथ को अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव में भ्रमण कर कुपोषण से मुक्ति के लिए लोगों को जानकारी देगा। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका शिला गुप्ता, साबिर अली, डाटा ऑपरेटर अनिष कुमार सहित आंगनवाड़ी सेविकाओं व अन्य लोगों ने भागीदारी निभाई।
मिलेगा पोषक आहार तो स्वस्थ रहेगा बच्चा
पोषण दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह के दौरान पूरे केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दीप प्रज्ज्वलित कर कुपोषण मुक्ति की कामना की गई। अधिकारियों ने लोगों को प्रेरित किया कि स्वस्थ व सबल समाज के निर्माण के लिए कुपोषण से मुक्ति जरूरी है। पोषक आहार पर ध्यान देने पर ही नवजात शिशु व गर्भवती माताओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/eradication-of-malnutrition-is-necessary-for-building-a-healthy-and-strong-society-dpo-127724502.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/
0 Response to "स्वस्थ और सबल समाज के निर्माण के लिए कुपोषण से मुक्ति जरूरी : डीपीओ"
Post a Comment