शैलजा ने कहा- एनडीए को हरा पूरे देश को नई दिशा दें बिहारी
कांग्रेस वर्चुअल क्रांति महासम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि कोरोना काल में ही बिहार में चुनाव होने जा रहा है। जब लॉकडाउन की त्रासदी से बिहार वासी जूझ रहे थे, तब ऐसा लग रहा था मानो बिहार में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। प्रवासी नागरिकों के प्रति सौतेला व्यवहार हुआ। ऐसे में बिहारवासी एनडीए सरकार को बुरी तरह से पराजित कर पूरे देश को नई दिशा दें।
मधेपुरा तथा सहरसा जिले के कार्यकर्ताओं तथा आम जनों के संबोधन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि देश में 50 फीसदी युवा आबादी है, पर बेरोजगारी के कारण उनके हालात भयावह हैं। सह प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि इस बार बिहार की जनता कांग्रेस गठबंधन को मौका देगी। महासम्मेलन में मधेपुरा तथा सहरसा जिला के कांग्रेस नेताओं के साथ डाॅ. अशोक कुमार, दीपक नेगी, समीर सिंह, ब्रजेश पांडे, राजेश राठौड़, सुबोध कुमार,अंबुज किशोर झा की भी भागीदारी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/shailaja-said-beat-nda-and-give-a-new-direction-to-the-entire-country-127714422.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/orig__1599954337.jpg
0 Response to "शैलजा ने कहा- एनडीए को हरा पूरे देश को नई दिशा दें बिहारी"
Post a Comment