विकास योजना से वंचित किये जाने का आरोप लगा किया घेराव
नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 रामनगर के लोगों ने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि नगर पंचायत द्वारा जानबूझकर मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना से वार्ड को वंचित किया गया है। वार्ड पार्षद वीरेश यादव ने बताया कि सूची में इस वार्ड में योजना ली गई थी लेकिन किसी कारणवश सूची को रद्द कर दिया गया। जो सूची पुनः प्रकाशित की गयी है उसमें वार्ड को दरकिनार किया गया है।
वार्ड में एक भी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 3 दलित और पिछड़ा बहुल क्षेत्र है। नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों और वार्ड पार्षद के साथ कार्यपालक पदाधिकारी राजेश गिरी ने बातचीत की और बताया कि वार्ड की अनदेखी नहीं की गयी है। कर्मी की लापरवाही के कारण योजना लिस्ट में चूक हुई है। उन्होंने बताया कि लिस्ट बनाने में भूल करने वाले कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उन्होंने उक्त वार्ड में दो योजना को शीघ्र क्रियान्वयन करने का आश्वासन वार्ड पार्षद एवं ग्रामीणों को दिया। तब लाेगों ने धरना खत्म किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/silaw/news/accusation-of-denial-of-development-plan-127714419.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/
0 Response to "विकास योजना से वंचित किये जाने का आरोप लगा किया घेराव"
Post a Comment