Popular Posts

एक बूथ पर 384 प्रत्याशी तक का बैलेट यूनिट

एक बूथ पर 384 प्रत्याशी तक का बैलेट यूनिट

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले में शिक्षक चुनाव कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू हो गयी है। उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखाना में भी ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है। तीन दिनों में डेढ़ हजार कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रभारी प्रेमरंजन कुमार ने बताया कि इस बार चुनाव कराने में चुनाव कर्मियों को बेहतर तकनीक से अधिक सहूलियत मिलेगी। एक कंट्रोल यूनिट से 24 बैलेट यूनिट जोड़े जा सकेंगे। यानि किसी विधानसभा सीट के लिए अगर 384 प्रत्याशी मैंदान में हैं तो एक ही कंट्रोल यूनिट से सभी प्रत्याशियों के लिए मतदान कराये जा सकते हैं।

वोटिंग में होगा एएसडी का विकल्प, मास्टर ट्रेनर ने दी जानकारी

मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार ने बताया कि भूलवश किसी वोटर का नाम के आगे एएसडी अंकित हो। फिर भी वह वोट करने आते हैं तो उन्हें एएसडी विकल्प से वोट करने दिया जा सकता है। इसका मतलब अब्सेंश इन शिफ्ट ऑर डेथ होता है। यानि दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट कर जाने या मौत की सूचना पर भूलवश ऐसा हो सकता है। वोटिंग के दिन किसी वोटर के बाहर होने या नहीं रहने पर उसकी इच्छा से उसके परिवार के किसी सदस्य द्वारा वोट करने के विकल्प को प्रॉक्सी वोटिंग कहते हैं। यदि बूथ पर कोई वोटर वोट देने आता है और कोई पोलिंग एजेंट उसकी पहचान पर शक करता है तो इस विकल्प में पड़ने वाले वोट को चैलेंज वोट कहते हैं।

बूथ पर पहुंचते ही शुरू होती है जिम्मेदारी

ट्रेनर ने बताया कि वैकल्पिक वोट में गलत पाये जाने पर वोटर अथवा पोलिंग एजेंट को जेल हो सकती है। चुनाव कर्मियों को बताया गया कि बूथ पर पहुंचने के साथ उनकी जिम्मेवारी शुरू हो जाती है। मतदान केंद्र परिसर में किसी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार का कोई पर्चा या चिन्ह नहीं हो। अधिकृत पोलिंग एजेंट मतदान के समय से एक घंटा पहले बूथ पर आ जायें। ताकि मॉक पोल आदि कराकर निष्पक्ष मतदान की शुरुआत समय से करायी जा सके। ट्रेनर ने बताया कि प्रथम चरण की ट्रेनिंग 16 सितंबर तक चलेगी। इस बार महिला चुनाव कर्मी भी बूथ पर तैनात किये जायेंगे। प्रशिक्षण में ट्रेनर नक्की हसन , सुरेंद्र कुमार, वेंकटेश्वर कुमार, राजेश रमन शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ballet unit up to 384 candidates at a booth


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/ballet-unit-up-to-384-candidates-at-a-booth-127714424.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/93_1599954443.jpg

0 Response to "एक बूथ पर 384 प्रत्याशी तक का बैलेट यूनिट"

Post a Comment