इंटर में नामांकन से वंचित छात्रों को मिला स्पॉट नामांकन का मौका, आवेदन आज से
वैसे छात्र जिनका अबतक इंटरमीडिएट में नामांकन नहीं हो पाया है उनके लिए अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट नामांकन से वंचित छात्रों को इंटरमीडिएट की रिक्त बची सीटों पर स्पॉट नामांकन का अवसर दिया है। बोर्ड ने स्पॉट नामांकन के लिए 15 से 18 सितंबर तक तिथि निर्धारित किया है। लेकिन इसके लिए छात्रों को प्लस टू स्कूलों व इंटरमीडिएट कॉलेजों में आवेदन करने होंगे। आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 10 सितंबर से से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगी। स्पॉट नामांकन के आवेदन के लिए छात्रों को ओएफएसएस पोर्टल से आवेदन फॉर्म की डाउनलोड करना होगा।
तीसरी नामांकन सूची से वंचित छात्र भी ले सकते हैं स्पॉट नामांकन
वैसे छात्र जिनका चयन बोर्ड की तीसरी नामांकन सूची में भी नहीं हो सका है। वे छात्र भी जिस संस्थान में नामांकन लेना चाहते हैं। वहां रिक्त सीटों पर स्पॉट नामांकन की जानकारी ले सकते हैं। रिक्त सीटों होने पर वे ओएफएसएस पोर्टल पर बारकोड,रेफरेंस नंबर तथा मोबाइल नंबर डालकर स्पॉट नामांकन के फॉर्म का प्रिंट लेंगे। फिर आवेदन फॉर्म भरकर कॉलेजों में जमा करेंगे। जिसके बाद 14 सितंबर को संस्थान आवेदनों के आधार पर नामांकन सूची जारी करेंगे। नामांकन सूची कॉलेज के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जाएगी। इसी सूची के आधार पर 15 से 18 सितम्बर तक नामांकन होगा।
जिले में विज्ञान की 18765, कला 11392 व वाणिज्य की 3780 सीट
जिले में इंटरमीडिएट स्तर की शिक्षा देने वाली कुल 82 शिक्षण संस्थाएं हैं। इसमें डिग्री कॉलेज से लेकर वित्त रहित इंटर कॉलेज व प्लस टू स्तर तक के स्कूल शामिल हैं। इन 82 संस्थानों में इंटरमीडिएट की कुल 33977 सीटें हैं। इसमें विज्ञान संकाय की 18765, कला संकाय की 11392, वाणिज्य संकाय की 3780 तथा एग्रीकल्चर की 40 सीटें शामिल हैं। अधिकतर संस्थानों में कला संकाय की सीटें कम बची है। जबकि विज्ञान व वाणिज्य की सीटें बची हुई हैं। हालांकि बोर्ड ने अभी रिक्त बची सीटों की सूची जारी नहीं की है।
ऑनलाइन आवेदन नहीं करने वालों को भी स्पॉट नामांकन का मौका
मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण वैसे छात्र जो अबतक ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं। वैसे छात्र भी स्पॉट नामांकन का लाभ ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले ओएफएसएस पोर्टल पर स्पॉट नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 10 सितंबर गुरुवार से ऐसे छात्र रजिस्ट्रेशन कराकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके बाद उन्हें स्पॉट नामांकन के लिए ओएफएसएस पोर्टल से स्पॉट नामांकन का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्लस टू स्कूलों व इंटरमीडिएट कॉलेजों में जमा करने होंगे। वहीं ऐसे छात्र जिन्होंने पहली,दूसरी व तीसरी सूची में चयन के बाद भी नामांकन नहीं लिया है। ऐसे छात्रों को भी बिहार बोर्ड ने राहत दी है। ऐसे छात्र भी स्पॉट नामांकन करा सकते है।
साथ ही वैसे छात्र जिन्होंने नामांकन ले लिया है। लेकिन अब वे दूसरे संस्थान में नामांकन लेना चाहते हैं। वैसे छात्र भी आवेदन फॉर्म भरकर अपने इच्छित संस्थानों में जाकर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी इंटरमीडिएट संस्थानों को 18 सितम्बर तक अंतिम रूप से नामांकन प्रक्रिया पूरी कर 20 सितंबर तक पोर्टल पर नामांकित छात्रों की लिस्ट अपडेट करने का भी निर्देश दिया है। 21 सितंबर से ओएफएसएस पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/students-deprived-of-inter-enrollment-get-spot-enrollment-opportunity-application-from-today-127701814.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/09/9bettiah-07_1599672245.jpg
0 Response to "इंटर में नामांकन से वंचित छात्रों को मिला स्पॉट नामांकन का मौका, आवेदन आज से"
Post a Comment