Popular Posts

रामधुनी यज्ञ का लोजपा नेता ने किया शुभारम्भ, निकाली कलश शोभा यात्रा

रामधुनी यज्ञ का लोजपा नेता ने किया शुभारम्भ, निकाली कलश शोभा यात्रा

अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में दो दिवसीय अखंड रामधुनी यज्ञ का लोजपा के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। इसके पूर्व 108 कुंवारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका भगवान के जयकारे व गायत्री मंत्र के उच्चारण से गुंजयमय रहा। कुंवारी कन्याओं ने प्रखंड के हुसैनाबाद स्थित तालाब से जल भरकर पूरे गांव का परिक्रमा लगाते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना के बाद कलश को स्थापित किया। कलश स्थापना के साथ ही अखंड रामधुनी यज्ञ का शुभारंभ किया गया।

जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुख, शांति व समृद्धि को प्राप्त करने को लेकर दो दिवसीय अखंड रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम शुभारम्भ के दौरान ग्रामीणों ने इमाम गजाली से क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया जिसे उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से कहकर निपटारा करने की बात कही। इस दौरान दिलीप महतो, रामाश्रय पासवान, अनिल यादव, मो.अमजद उर्फ़ मौनी सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LJP leader inaugurated Ramdhuni Yagya, took out Kalash Shobha Yatra


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/ljp-leader-inaugurated-ramdhuni-yagya-took-out-kalash-shobha-yatra-127714427.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/13/94_1599954493.jpg

0 Response to "रामधुनी यज्ञ का लोजपा नेता ने किया शुभारम्भ, निकाली कलश शोभा यात्रा"

Post a Comment