रबी मौसम से 30 जिलों के 150 गांवों में भी की जाएगी मौसम अनुकूल खेती, पिछले रबी मौसम से 8 जिलों के 40 गांवों से शुरू हुई थी योजना
आगामी रबी मौसम से राज्य में 30 जिलों के 150 गांवों में मौसम अनुकूल खेती होगी। पिछले रबी मौसम से 8 जिलों के 40 गांवों में इस योजना की शुरुआत हुई थी। कम खर्च में अधिक फसल उत्पादन के बाद सरकार ने शेष 30 जिलों के 5-5 गांवों में इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
बिहार कृषि विवि, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, आईसीएआर और बोरलाॅग इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया मौसम के अनुसार किसानों को खेती करने में मदद करेगी। इन संस्थानों के कृषि वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण भी देंगे।
18 जिलों में 10 साल पुराने 15 लाख आम व लीची पौधे का होगा जीर्णोद्धार
पटना|राज्य के 18 जिलों के 15 लाख आम और लीची के पौधों का जीर्णोद्धार होगा। 10 साल से अधिक आयु के पौधों का बाग उत्थान योजना से चूना पुताई, कीटनाशी आदि के साथ थाला निर्माण कराया जाएगा। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस कार्य में प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिलेगा। मातृ वृक्षों का प्रबंधन, कीटनाशी के साथ पौधों की पुताई, क्षत्रक प्रबंधन, पोषक तत्वों का प्रयोग और ड्रिप सिंचाई पद्धति का कार्य होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/weather-favorable-farming-will-also-be-done-in-150-villages-of-30-districts-from-rabi-season-scheme-started-from-40-villages-in-8-districts-from-last-rabi-season-127717020.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/14/orig_88eba4cc-3f0d-4c48-a471-90fe5bc58163_1600038104.jpg
0 Response to "रबी मौसम से 30 जिलों के 150 गांवों में भी की जाएगी मौसम अनुकूल खेती, पिछले रबी मौसम से 8 जिलों के 40 गांवों से शुरू हुई थी योजना"
Post a Comment