बिरसा मुंडा कृषि विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति ने निजी कोष से मलिकौर गांव की सड़क को कराया दुरुस्त
बिरसा मुंडा कृषि विवि रांची के पूर्व कुलपति सह मलिकौर गांव निवासी डॉ. आरपी राय शर्मा ने मंगलवार को अपने निजी कोष से गांव के एक सड़क को दुरुस्त करवाकर चलने योग्य बनवाया। ग्रामीणों की मानें तो यह सड़क मलिकौर गांव के उत्तर और दक्षिण में स्थित दो टोले को आपस में जोड़ने का काम करती है।
ग्रामीण सत्रुधन राय के घर से पूर्व कुलपति के घर तक पहुंचने वाली यह सड़क पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है। सड़क से ट्रैक्टर व भारी वाहन आने जाने के कारण जहां सरक पूर्णतः गड्ढे में तब्दील हो गई थी। वहीं इस वजह से ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व कुलपति डॉ.आरपी राय शर्मा हमेशा से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे है। हालांकि कई बार ग्रामीणों ने इस मार्ग को पक्कीकरण करने की आवाज भी उठाई है। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नही किया जा सका हैं।
स्थानीय मुखिया राजीव कुमार बतातें है कि सड़क निजी भूमि में है। इससे पंचायत यहां पर काम करा पाने में असक्षम है। भू मालिक द्वारा अगर जमीन पंचायत को दान में दिया जाए तो अति शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण कराया जा सकता हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/pusa/news/former-vice-chancellor-of-birsa-munda-agricultural-university-ranchi-got-malikour-village-road-repaired-with-private-fund-127676772.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/orig_38_1599001387.jpg
0 Response to "बिरसा मुंडा कृषि विश्वविद्यालय रांची के पूर्व कुलपति ने निजी कोष से मलिकौर गांव की सड़क को कराया दुरुस्त"
Post a Comment