बाढ़ राहत नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 घंटे तक किया सड़क जाम, मुखिया के आवास को घेरा
प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की विडंबना से जूझ रहे लोगों का गुस्सा प्रशासन व पंचायत के प्रतिनिधि खिलाफ जारी है। बाढ़ राहत सहायता से बंचित बाढ़ पीड़ित आक्रोशित होकर पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने पर उतारू हो जाते है।
इसके कारण आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे बाढ़ पीड़ित राहत सहायता नहीं मिलने को लेकर एकजुट होकर में विगत दो सप्ताह से अलग - अलग पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों का आएं दिन सड़क जाम कर आक्रोश प्रदर्शन करना जारी है।
इन समस्याओं को लेकर बाढ़ राहत सहायता से वंचित लिलहौल पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को आक्रोशित होकर पंचायत के मुखिया के घर को घेर कर चार घंटा तक प्रदर्शन कर मुखिया व स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
लोगों ने सिंघिया-बहेड़ी एसएच-88 को बांस-बल्ला लगाकर किया बाधित
इस दौरान दर्जनों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने सिंघिया बहेड़ी एसएच - 88 सड़क पर बास बल्ला व ढाठ लगाकर लगभग 4 घंटा तक सड़क को जाम रखा। बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधि राहत सूचि में फेर बदल करने का आरोप लगाते हुए बाढ़ पीड़ितों कहना था की डीएम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषणा किए जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन व स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि इस आपदा की घडी में भेद - भाव कर रहे है।
इसके कारण 6 हजार रुपए की सहायता राशि आज तक नहीं मिली है। सीओ संतोष कुमार व थाना अध्यक्ष पंकज कुमार व जवानों के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों बात की। बाढ़ पीड़ितों से वंचित परिवार की सूची प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/villagers-agitated-for-4-hours-due-to-non-availability-of-flood-relief-127676757.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/37_1599001272.jpg
0 Response to "बाढ़ राहत नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 घंटे तक किया सड़क जाम, मुखिया के आवास को घेरा"
Post a Comment