Popular Posts

कोविड-19 को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

कोविड-19 को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

सरायरंजन|आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम एवं यूनिसेफ के सहयोग से मंगलवार को ग्राम पंचायत मुसापुर में कोविड 19 को लेकर आशा दीदियों को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता आशा फेसिलेटर पप्पी देवी ने की।

वहीं प्रशिक्षण में आगा खान से मास्टर प्रशिक्षक मेराज ने बताया कि कोविड 19 के संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को तीन बातों पर अमल करने की जरूरत है। ये तीन बातें गांव टोला में बताएं ताकि लोग घबराए नहीं , बल्कि सावधान रहें। प्रशिक्षण में छोटी सी रैली के द्वारा आशा दीदियों को जागरूक किया गया ।

साथ ही आशा दीदियों को यह भी बताया गया कि कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह एवं जांच कराएं, तभी हम सब इस बीमारी बच सकते हैं। वहीं शारीरिक दूरी और समय– समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। इसके अलावा सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का भी पालन करें। मौके पर शैल कुमारी , रेणु कुमारी ,निर्मला कुमारी ,मुन्नी कुमारी , बेबी देवी, पिंकी देवी समेत दर्जनों आशा दीदियां मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Training given to Kovid-19


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sarayranjan/news/training-given-to-kovid-19-127676784.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/orig_39_1599001504.jpg

0 Response to "कोविड-19 को लेकर दिया गया प्रशिक्षण"

Post a Comment