दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड 17 में नहीं दिया जल-नल का कनेक्शन, आक्रोश
राज दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड सत्रह में वार्ड सदस्य की मनमानी से पचास घरों में जल नल का कनेक्शन नहीं दिया गया है ।वंचित ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रविन्द्र मुखिया और ग्रामीण धर्मेश कुमार यादव, अभिमन्यु कुमार, विकास राम, हरदेव राम, नंदलाल पटेल, अखिलेश कुमार, आदि ने कहा कि वार्ड सदस्य इंदु देवी के तरफ से जल नल योजना के तहत लगभग पचास घरों में जल नल का कनेक्शन नहीं दिया गया है।
सड़क किनारे लगाये गये ईट सीलिंग को रातोरात उखाड़ कर उठा लिया गया है। वार्ड सदस्य इंदु देवी ने कहा कि वार्ड में आबादी ज्यादा है ।एक और पानी टंकी की जरूरत है ।पहले से लगें जल नल योजना में पुराना इस्टीमेट के अनुसार कार्य किया गया है। सबको शुद्ध जल उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी ने बताई जांच के बाद छुटे लोगों को बहुत शुद्ध पानी मुहैया करा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/water-tap-connection-not-given-in-ward-17-of-south-telua-panchayat-outrage-127743265.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/22bettiah-02_1600788867.jpg
0 Response to "दक्षिण तेलुआ पंचायत के वार्ड 17 में नहीं दिया जल-नल का कनेक्शन, आक्रोश"
Post a Comment