Popular Posts

जल निकासी का रास्ता रोकने पर रोड जाम

जल निकासी का रास्ता रोकने पर रोड जाम

कौड़िया पंचायत के वार्ड एक से पांच लहुरी कौड़िया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क पर दो फीट पानी बह रहा है। हालत यह है कि कई लोगों के घरों में भी पानी घुस चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि इसका मुख्य कारण मलमलिया लहुरी कौड़िया से लेकर खैरवां तक मछली मारने के लिए लोगों ने खाड़ में अवरोध उत्पन्न कर दिया है। पानी की निकासी सही तरीके से नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई पर कुछ नहीं हुआ। इसी को लेकर रविवार सुबह से ही मलमलिया-महमदपुर रोड को जाम कर दिया गया था। ग्रामीणों की मांग थी कि प्रशासन अपने स्तर से कार्रवाई कर खाड़ में बनाये गए कृत्रिम अवरोध को हटाए। इस संबंध में उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह ने सीओ से मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा कि सड़क जाम हटाएं। सोमवार को जांच की जाएगी। सीओ से मिले अाश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटा दिया। प्रदर्शन करनेवालों में अवधेश पटेल, मदन राम, लालदेव राय, जगलाल राय, विदेशी महतो, दिनेश महतो, परमेश्वर महतो, राजेश राम, रंजीत राय आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भगवानपुर में समस्याओं को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhagwanpur-hat/news/road-jam-on-stopping-the-drainage-path-127758292.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/27/orig_3_1601222781.jpg

0 Response to "जल निकासी का रास्ता रोकने पर रोड जाम"

Post a Comment