बच गए 8 लाख रुपए, जक्कनपुर में बैधनाथ भवन के पास है ऐक्सिस बैंक का एटीएम
एक बार फिर एटीएम कटर राजधानी में सक्रिय हाे गए हैं। जक्कनपुर थाना के बैधनाथ भवन के पास स्थित ऐक्सिस बैंक के एटीएम काे काटने के लिए लुटेरे सिलेंडर व गेस कटर लेकर आए थे। शातिराें ने एटीएम काे गैस कटर से काटना भी शुरू कर दिया था, इसी बीच जक्कनपुर थाना की गश्ती जिप्सी माैके पर पहुंच गई। दाे लुटेरे एटीएम के बाहर थे जबकि दाे अंदर थे। एटीएम में गार्ड नहीं था। लुटेराें ने शटर काे गिरा दिया था। बाहर खड़े लुटेराें ने जिप्सी की लाइट दूर से देखा ताे सारा सामान लुटेरे वहीं पर छाेड़कर पैदल ही गली से निकल गए।
हालांकि पुलिस ने उनका पीछा भी किया पर एक भी नहीं पकड़े गए। एटीएम में करीब 8 लाख रकम थी। सब रकम बच गई। पटना में इससे पहले कंकड़बाग, अगमकुआं, बेउर, सुलतानगंज, दानापुर समेत शहर के अन्य थाना इलाकाें में दर्जभर से अधिक एटीएम काे काटकर लाखाें की रकम उड़ा चुके हैं। ज्यादातर मामलाें में एटीएम कटर लुटेराें की गिरफ्तारी भी हुई पर कुछ मामलाें में लुटेरे फरार हैं। जक्कनपुर थानेदार मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस लुटेराें काे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/8-lakh-rupees-saved-atm-near-baidhanath-bhavan-in-jakkanpur-127683938.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/app159915165633img-20200903-wa0100_1599176245.jpg
0 Response to "बच गए 8 लाख रुपए, जक्कनपुर में बैधनाथ भवन के पास है ऐक्सिस बैंक का एटीएम"
Post a Comment