प्रेम विवाह करने वाले दिव्यांग को उठा ले जाने के मामले में लड़की व उसके परिजनाें और गुजरात पुलिस के खिलाफ जारी होगा नाेटिस
कदमकुआं के लाेहनीपुर की दास लेन में रहने वाले दाेनाें पैर से दिव्यांग आकाश शंकर जमुआर और गुजरात के अंकेलेश्वर के रहने वाले हीरा काराेबारी हरिकेश सिंह की बेटी तान्या सिंह की शादी और फिर दाेनाें काे गुजरात पुलिस द्वारा यहां से ले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आकाश काे गुजरात पुलिस द्वारा ले जाकर वहां मारपीट करने, उसपर अपहरण व शादी के लिए मजबूर करने और पाॅक्साे एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज करने की जानकारी मिलने के बाद राज्य नि:शक्त आयुक्त, दिव्यांगजन डाॅ. शिवाजी कुमार उसके घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
आकाश की मां रीमा जमुआर ने आयुक्त काे लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसकी मां ने कहा कि आकाश बेकसूर है। तान्या ही पटना आई थी और शादी के लिए जिद करने लगी। इसके बाद आयुक्त कदमकुआं थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि काेर्ट में नाेटिस जारी करने के लिए आवेदन दे दिया गया है जाे स्वीकार कर लिया गया है। एक-दाे दिनाें में गुजरात पुलिस, तान्या और उसके पिता के खिलाफ नाेटिस जारी किया जाएगा। सबकाे पटना बुलाया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि आकाश भी नाबालिग है। उसे गुजरात पुलिस परिजनाें से साइन कराए बिना कैसे लेकर गई?
आयुक्त कदमकुआं थाने गए, थानेदार से ली जानकारी
परिजनाें से मिलने के बाद आयुक्त कदमकुआं थाना भी गए। थानेदार निशिकांत निशि से इस मामले की पूरी जानकारी ली। आयुक्त ने थानेदार काे आदेश दिया कि वे आकाश के परिजनाें द्वारा लिखित दिए जाने पर केस दर्ज कर लें। थानेदार ने आयुक्त काे घटना की जानकारी के साथ जाे भी उनके पास साक्ष्य थे सब दिखा दिए।
मां ने धमकी देने का केस दर्ज कराया
आकाश की मां रीमा ने कदमकुआं थाने में लड़की के पिता पर केस दर्ज कराया है। कहा है कि हरिकेश सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार काे बर्बाद करने की बात कही थी। रीमा ने लिखा कि फेसबुक पर दाेनाें में बात हुई। तान्या खुद ही मेरे घर आ गई। उसे कहा गया कि तुम पिता काे बुला लाे। पिता से उसने बात भी की।
तान्या ने यहां कहा था कि वह आकाश व उसके परिवार के साथ पटना में रहेगी पर वहां उसके पिता ने डरा-धमकाकर तान्या का बयान बदलवा दिया और केस दर्ज करवा दिया। मेरा बेटा जेल जा रहा है। मैं कैसे उसे छुड़ा पाऊंगी। सरकार मेरी मदद करे। वह राेते-रोते हाेते बेहाेश हाे जा रही थी। आकाश के भाई साैरव ने कहा कि 30 अगस्त से घर में चूल्हा नहीं जला है। मेरा भैया बेकसूर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/nateis-will-be-issued-against-the-girl-and-her-relatives-and-gujarat-police-in-case-of-taking-away-a-married-person-with-a-disability-127683939.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/orig_89_1599176131.jpg
0 Response to "प्रेम विवाह करने वाले दिव्यांग को उठा ले जाने के मामले में लड़की व उसके परिजनाें और गुजरात पुलिस के खिलाफ जारी होगा नाेटिस"
Post a Comment