आचार संहिता लगने के बाद कोई व्यक्ति 50 हजार रुपए से अधिक लेकर जाता है तो उस पर नजर बनाएं : एसडीपीओ
रामनगर में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। आचार संहिता के लगने के बाद कोई व्यक्ति पचास हजार रुपए से अधिक लेकर जाता है तो उसपर नजर बनाएं रखने व कमजोर मतदाता को सुरक्षा प्रदान करना है । यह बातें रामनगर प्रखंड कार्यालय में एसडीपीओ अर्जुन लाल ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने विधानसभा चुनाव में विधि व्यवस्था कायम रखने समेत चुनाव में उपद्रवी के खिलाफ 107 की कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश पुलिस अधिकारी को दिया है। चुनाव के दौरान केवल रसोईया का बनाया हुआ खाना खाना किसी अन्यत्र जगह पर खाना नहीं खाना है। बूथ के सौ मीटर के भीतर केवल मतदाता ही जा सकते हैं।
बूथों पर हंगामा करने वाले तथा दूसरे के नाम पर वोटिंग करने वाले लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के समय शस्त्र लेकर नहीं चलना है व बिना सत्यापन वाले लोगों का हथियार जब्त कर लेना है। सभी निर्देश को कड़ी कार्रवाई के साथ पालन करना है। नाबालिग को बाइक चलाते पकड़े जाते है तो जुर्माना के साथ अभिभावक पर एफआईआर दर्ज करने तथा चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारी की क्या भूमिका रहेगी समेत अन्य कई आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके सीओ विनोद कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार सिंह, शंभू मांझी, रंजन यादव, डीएन सिंह थे।
विस चुनाव को लेकर 157 लोगों पर की कार्रवाई
बिहार विस चुनाव को लेकर बरती जा रही विशेष सतर्कता के तहत लौकरिया थाना की पुलिस ने 157 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के 19 अनुज्ञप्तिधारियों के आग्नेयास्त्र भी जमा कराए गए हैं। लौकरिया थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत कार्रवाई के लिए उपद्रवी तत्वों को चिह्नित करने की प्रक्रिया अभी जारी है। अबतक 157 लोगों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शांतिपूर्ण माहौल में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने की तैयारियों में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। 19 आग्नेयास्त्र भी जमा कराए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/after-imposing-a-code-of-conduct-if-a-person-takes-more-than-50-thousand-rupees-then-keep-an-eye-on-him-sdpo-127743300.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/22bettiah-14_1600790971.jpg
0 Response to "आचार संहिता लगने के बाद कोई व्यक्ति 50 हजार रुपए से अधिक लेकर जाता है तो उस पर नजर बनाएं : एसडीपीओ"
Post a Comment