Popular Posts

नलजल योजना में 55 वार्ड सदस्यों को नोटिस, जवाब नहीं देने पर केस होगा

नलजल योजना में 55 वार्ड सदस्यों को नोटिस, जवाब नहीं देने पर केस होगा

प्रखंड सभागार में मंगलवार को डीएम के निर्देश पर नलजल योजना के प्रगति पर विशेष बैठक बीडीओ बिड्डू कुमार राम की अध्यक्षता में गई। बैठक में विशेष रूप से सरकार की कल्याणकारी योजना हर घर नल से जल की भौतिक स्थिति व अभिलेख संधारण के संबंध में चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी वार्ड सदस्यों, कार्यपालक सहायक व तकनीकी सहायक से बारी बारी यह जानकारी ली कि आप के वार्ड में नलजल की वर्तमान में क्या स्थिति है। क्या वार्ड के सभी घरों में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है अगर की जा रही है तो क्या आप के सभी संचिकाओं का संधारण हो चुका है कि नही? अगर नही हुआ है तो किस कारण संचिकाओं का संधारण नही हुआ है। इस दौरान पिपरासी के कुल 56 वार्ड में वर्तमान में नलजल योजना का कार्य संचालित हो रहा है।

लेकिन समीक्षा में आज तक मात्र पिपरासी पंचायत को छोड़ कर अन्य सभी पंचायतों में कार्य व संचिका का संधारण अपूर्ण पाया गया। इस पर बीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 55 वार्ड सदस्यों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए 24 घंटे में कार्य पूर्ण करते हुए संचिकाओं का संधारण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। सभी वार्ड सदस्यों को संचिकाओं के संधारण करने के लिए 27 जुलाई, 4 अगस्त, 31 अगस्त व 21 सितंबर को संचिकाओं के संधारण करने के लिए कैम्प लगाया गया था। इसके लिए सभी वार्ड सदस्यों को सूचना देकर उक्त तिथि को उपस्थित होकर संचिकाओं के संधारण का निर्देश दिया गया था लेकिन किसी भी वार्ड के वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव उपस्थित नही हुए और संचिकाओं का संधारण नही कराए। बीडीओ ने बताया कि सभी वार्ड सदस्यों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए 24 घंटे का समय दिया गया है। अगर तय सीमा के अंदर निर्देशों का पालन नही हुआ तो डीएम को प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Notice to 55 ward members in Naljal Yojana, case will be given for not responding


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/notice-to-55-ward-members-in-naljal-yojana-case-will-be-given-for-not-responding-127743293.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/22bettiah-11_1600790715.jpg

0 Response to "नलजल योजना में 55 वार्ड सदस्यों को नोटिस, जवाब नहीं देने पर केस होगा"

Post a Comment