Popular Posts

डीएलएड कोर्स के दो सत्रों की परीक्षा दिसंबर में होगी

डीएलएड कोर्स के दो सत्रों की परीक्षा दिसंबर में होगी

बिहार बाेर्ड ने दो वर्षीय डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के दो सत्रों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें डीएलएड सत्र 2018-20 के द्वितीय वर्ष की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 14 दिसंबर तक दो पालियों में ली जाएगी। पहले यह परीक्षा चार अगस्त से सात अगस्त के बीच निर्धारित थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

वहीं सत्र 2019-21 के डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा दो दिसंबर से शुरू होगी और दो पालियों में आठ दिसंबर तक चलेगी। यह परीक्षा पहले 24 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित होनी थी। बोर्ड प्रशासन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेज कर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। सभी डीईओ को 26 सितंबर तक अपना जवाब बोर्ड प्रशासन को उपलब्ध करा देना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/examination-of-two-sessions-of-dld-course-will-be-held-in-december-127745387.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/

0 Response to "डीएलएड कोर्स के दो सत्रों की परीक्षा दिसंबर में होगी"

Post a Comment