Popular Posts

कोरोना के बीच अब डेंगू का मायागंज में पहला मरीज, 25 बेड का डेंगू वार्ड तैयार

कोरोना के बीच अब डेंगू का मायागंज में पहला मरीज, 25 बेड का डेंगू वार्ड तैयार

मायागंज अस्पताल में मंगलवार को इस सीजन में पहली बार डेंगू का एक मरीज भर्ती हुआ। बिहपुर के 27 वर्षीय राजीव दास काे शाम चार बजे इमरजेंसी में भर्ती कर उसे डेंगू वार्ड में भेज दिया गया। इससे पहले जमुई के एक डेंगू मरीज काे भर्ती किया गया था।

अस्पताल में डेंगू मरीजाें के इलाज के लिए इमरजेंसी के पास बने ट्राॅमा वार्ड में 25 बेड लगाए गए हैं। लेकिन अब डेंगू मरीजाें की संख्या बढ़ी तो बेड कम पड़ सकते हैं, क्याेंकि पिछले वर्ष सितंबर में ही साै से ज्यादा डेंगू मरीज अस्पताल आ चुके थे। इस बार काेराेना के डर से अधिकतर मरीज निजी डाॅक्टराें के यहां ही इलाज करवा रहे थे पर अब अब मायागंज आ रहे हैं।

काेराेना न हाे ताे डेंगू जांच कराएं

मायागंज अस्पताल के डाॅ. हेमशंकर शर्मा व अन्य डाॅक्टराें के मुताबिक हर साल जुलाई से ही डेंगू का प्रकाेप शुरू हाे जाता है। इस बार काेराेना है ताे डेंगू का पता नहीं चल रहा है, क्याेंकि काेराेना पाॅजिटिव हाेने पर दूसरी बीमारी का लाेग पता ही नहीं लगाते हैं। लेकिन इस बीमारी के मरीज भी आने लगे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कोरोना न हो तो डेंगू की जांच करवाएं।

डेंगू से ऐसे बचें

  • एडीज एजिप्टी मच्छर साफ व स्थिर पानी में अंडे देता है
  • घर में टंकी, बाल्टी में जमा पानी को 3-4 दिन में खाली कर दोबारा भर लें
  • घर में पौधों के गमले, कूलर, शीशी, टूटे-फूटे बर्तनों, पुराने टायर व अन्य चीजों में पानी जमा न होने दें
  • पानी की टंकी में हर सप्ताह एक कटोरी खाने का तेल जरूर डाल दें
  • फ्रिज या गमले के पानी में मच्छरों का लार्वा दिखे तो उसे मसल दें
  • कूलर में इस्तेमाल होने वाले खस को हर साल जला दें

अभी तक डेंगू के मरीज नहीं आ रहे थे। मंगलवार काे एक मरीज आया है। उसका इलाज चल रहा है। और भी मरीज आएंगे ताे हमारे पास अभी 25 बेड का डेंगू वार्ड तैयार है।

- डाॅ. अशाेक कुमार भगत, अधीक्षक, मायागंज अस्पताल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/now-the-first-patient-of-dengue-in-mayaganj-among-corona-25-bed-dengue-ward-ready-127723428.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/orig_deng_1600211177.jpg

0 Response to "कोरोना के बीच अब डेंगू का मायागंज में पहला मरीज, 25 बेड का डेंगू वार्ड तैयार"

Post a Comment