Popular Posts

शिलान्यास के 6 माह बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया

शिलान्यास के 6 माह बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया

प्रखंड क्षेत्र की निकसपुर, सोंगर समेत आधे दर्जन पंचायत के विभिन्न गांवों में विभिन्न सड़कों का मरम्मतीकरण व जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास के 6 माह बाद भी कार्य शुरु नहीं होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

फरवरी माह में प्रखंड के निकसपुर व सोंगर पंचायत में लगभग डेढ करोड़ रुपए की प्राक्कलित राशि से चार सड़कों का मेंटेनेंस व रिपेयरिंग कार्य का शिलान्यास विधायक विद्या सागर सिंह निषाद ने किया था। इसमें निकसपुर पंचायत में 72 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से निकसपुर कॉलेज से बेसिक स्कूल रायटोल को जानेवाली सड़क, 20 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से पीडब्लूडी सड़क से एपीएचसी मंदिर को जानेवाली सड़क, 20 लाख रुपए रुपए की लागत से दुर्गा मंदिर अमृतपुर से ब्राह्मण टोल चंदौली जानेवाली सड़क व सोंगर पंचायत में 35 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से चंदौली हाट से मिर्जापुर जानेवाली सड़क का मेंटेनेंस व रिपेयरिंग कार्य का शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास के 6 माह बीतने के बाद भी शिलान्यास किए गए सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

विलंब के कारण का पता नहीं
शिलापट्ट पर शिलान्यास की तिथि व कार्य प्रारंभ करने की तिथि नहीं अंकित की गई है। इससे लोगों में काफी रोष व्याप्त है। ऐसे-ऐसे दर्जनों सड़क हैं जिसका शिलान्यास विधायक द्वारा किया जा चुका है। कई सड़क ऐसे हैं जिस पर रातोंरात शिलान्यास का बोर्ड लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों को सड़क का शिलान्यास कब किया गया यह पता नहीं है।

जर्जर व गड्ढेनुमा सड़क का निर्माण कार्यों का शुभारंभ नहीं होने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। शिलान्यास के समय विधायक द्वारा लोगों को गुणवत्ता के साथ-साथ ससमय सड़क निर्माण कार्य शुरु होने, अपनी विकास गाथा को सुनाया जाता है। लेकिन धरातल पर विकास गाथा शिलान्यास तक ही रह जाता है। इस संबंध में कार्य एजेंसी के अधिकारी भी कार्य शुरू होने में हो रही विलंब का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/road-construction-could-not-start-even-after-6-months-of-foundation-stone-127676733.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/02/

0 Response to "शिलान्यास के 6 माह बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया"

Post a Comment