23 को होगा रक्सौल के प्रखंड प्रमुख का चुनाव
15 September, 2020
Comment
राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर रक्सौल प्रखंड प्रमुख का चुनाव 23 सितंबर को होगा। जिसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने रक्सौल एसडीओ को निर्वाची पदाधिकारी बनाया है। जबकि डीडीसी को प्रेक्षक बनाया गया है। निर्वाची पदाधिकारी को चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्हें 15 सितंबर तक सूचना का प्रकाशन करने को कहा गया था। प्रमुख के चुनाव में उस प्रखंड के बीडीओ, सीओ, अन्य अधिकारी व कर्मी को नहीं लगाया जाएगा। चुनाव में सहयोग के लिए दूसरे प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी को लगाया जाएगा। यहां जानें कि रक्सौल के प्रमुख संजीव सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा का निधन पटना में कोरोना से हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/raksauls-block-chief-will-be-elected-on-23-127721550.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/15/
0 Response to "23 को होगा रक्सौल के प्रखंड प्रमुख का चुनाव"
Post a Comment