Popular Posts

30 प्रतिशत युवाओं ने कहा- माता-पिता अगर दहेज लेंगे तो पुलिस को करेंगे रिपोर्ट

30 प्रतिशत युवाओं ने कहा- माता-पिता अगर दहेज लेंगे तो पुलिस को करेंगे रिपोर्ट

महिला विकास निगम और सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज द्वारा दहेज सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण जून 2019 में 10 जिलों के 17,378 युवाओं के बीच किया गया। इनमें सारण, पटना, खगड़िया, सीतामढ़ी, पूर्णिया, नालंदा, भोजपुर, बांका, वैशाली और मधुबनी जिले के युवा थे। युवाओं में 77 प्रतिशत 15-18 वर्ष, 18 प्रतिशत 18-24 वर्ष, 5 प्रतिशत 25-30 वर्ष और 4 प्रतिशत 35 वर्ष से अधिक के थे।

इनमें लड़कियाें की संख्या 9611 और पुरुषों की 7767 है। अगर आपके माता-पिता दहेज लेते हैं या देते हैं तो आप क्या करेंगे, इस सवाल पर 55 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि वे उन्हें मनाएंगे। 61 प्रतिशत अविवाहित लड़के और 53 प्रतिशत अविवाहित लड़कियां इस बात सहमत थे। 30 प्रतिशत ने कहा कि अगर माता-पिता दहेज लेते या देते हैं तो वो पुलिस को इसकी जानकारी देंगे। 15 प्रतिशत युवाओं का कहना था कि वो शादी के खर्च का प्रबंधन खुद करेंगे ताकि अभिभावकों द्वारा दहेज लेने का सवाल न उठे।
नहीं स्वीकार करना चाहिए महंगे उपहार

युवाओं से पूछा गया कि शादियों में अनावश्यक खर्च को कम करने के लिए वो क्या कर सकते हैं? इसपर 29 प्रतिशत ने कहा कि महंगे उपहार स्वीकार करने से इनकार करना चाहिए। 21 प्रतिशत का मानना था कि शादी में मेहमानों की संख्या और खाना-पीने के विकल्प को सीमित करना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि समाज और परिवार दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए क्या कर सकते हैं? 33 प्रतिशत ने कहा जिन जोड़े ने दहेज न लिया न दिया उन्हें सम्मानित करना चाहिए। 32 प्रतिशत ने कहा कि समाज और परिवार को स्वयं ऐसी शादी का बहिष्कार करना चाहिए।

युवाओं की मांग- कानूनों को और सख्त करें
सरकार दहेज प्रथा को रोकने के लिए क्या कर सकती है, इस सवाल पर 39 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि दहेज विरोधी नियमों और कानूनों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। 36 प्रतिशत का मानना था कि जिला और पंचायत स्तर पर दहेज विरोधी अभियान की आवश्यकता है। 25 ने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसे जोड़े को सम्मानित करना चाहिए। सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज के स्टेट हेड संदीप ओझा ने कहा कि अगर दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है। लड़कियों के सशक्तीकरण पर अग भी बहुत काम करने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/30-percent-youth-said-if-parents-take-dowry-they-will-report-to-police-127680451.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/03/

0 Response to "30 प्रतिशत युवाओं ने कहा- माता-पिता अगर दहेज लेंगे तो पुलिस को करेंगे रिपोर्ट"

Post a Comment