साहिबगंज-पटना एग्जाम स्पेशल आज से चलेगी जनरल और स्लीपर में 1498 सीट, बुकिंग शुरू
नीट एग्जाम को लेकर मालदा डिवीजन ने साहिबगंज से पटना तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन 12 सितंबर को साहिबगंज से रात 9.45 बजे खुलेगी और 13 सितंबर की सुबह 4.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 13 सितंबर की रात 8.55 बजे पटना से खुलेगी व 14 सितंबर की सुबह 4.05 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।
डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन में 20 में जनरल और स्लीपर के 9-9 कोच हैं। दो एसएलआर बोगी है। जनरल में एक सीट पर दो छात्र बैठेंगे। 850 बर्थ रिजर्व हैं। स्लीपर के 9 कोचों में 648 सीट यानी 1498 पटना तक को सीट उपलब्ध है। जनरल सीट पर सामान्य टिकट से सिर्फ 15 रुपए ज्यादा लगेंगे।
कल दानापुर से चलेगी एग्जाम स्पेशल
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 13 सितंबर को दानापुर से साहिबगंज के लिए एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दानापुर से शाम 6.30 बजे खुलेगी और पटना, पटना सिटी, फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, लखीसराय, किऊल, जमालपुर, भागलपुर के रास्ते साहिबगंज तक जाएगी।
185 दिन के बाद आज दिल्ली रवाना हाेगी विक्रमशिला, नहीं हाेगी पैंट्री कार
विक्रमशिला एक्सप्रेस 185 दिन बाद फिर दिल्ली के लिए शनिवार को 1456 यात्रियों को लेकर रवाना होगी। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित टाइम 11.15 बजे सुबह प्लेटफॉर्म संख्या एक से रवाना होगी। 22 कोच की इस ट्रेन में एसी की सात, स्लीपर की 11 और जनरल की दो बोगियां लगाई गई हैं। सारे श्रेणियों की सीटें फुल हो गई हैं।
डीआरएम यतेंद्र कुमार ने बताया कि एंट्रेंस गेट पर लगी ऑटोमेटिक बॉडी स्कैनर मशीन की जांच से गुजरने के बाद ही यात्री प्लेटफार्म पर जा सकेंगे। भीड़ से बचने के लिए यात्री नौ-साढ़े नौ बजे तक स्टेशन पर पहुंच जाएं। जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्लेटफार्म पर कतारबद्ध कराएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/sahibganj-patna-exam-special-to-run-1498-seats-in-general-and-sleeper-from-today-127710525.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/12/railway-tracks_1599865494.jpg
0 Response to "साहिबगंज-पटना एग्जाम स्पेशल आज से चलेगी जनरल और स्लीपर में 1498 सीट, बुकिंग शुरू"
Post a Comment