जदयू ने 2:46 मिनट में बताया कैसे बदलेंगे बिहार की तस्वीर; राजद ने 57 सेकेंड में दिखा दिया कैसे गढ़ेंगे नई सोच का नया बिहार
जदयू ने 7 निश्चय पार्ट 2 का वीडियो क्लिप जारी किया। बुधवार को जारी 2 मिनट 46 सेकेंड के क्लिप में इस नई व्यवस्था के फायदों की चर्चा करते हुए दावा है कि इससे बिहार के विकास को दोगुनी रफ्तार मिलेगी। क्लिप में कहा गया है-7 निश्चय पार्ट 1 ने बिहार के विकास को नई रफ्तार दी। अब यह सब दोगुना करने के लिए 7 निश्चय पार्ट 2 को लाया गया है।
यह 'सक्षम बिहार स्वावलंबी बिहार' के लक्ष्य को हासिल कराएगा। क्लिप में 7 निश्चय पार्ट 2 के सभी सातों सूत्रों की चर्चा है-युवा शक्ति बिहार की प्रगति, सशक्त महिला सक्षम महिला, हर खेत को सिंचाई का पानी, स्वच्छ गांव समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर विकसित शहर, सुलभ संपर्कता तथा सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा।
इन सबसे जुड़े दृश्य व श्रव्य माध्यम के बूते बताया गया है कि इसके तहत क्या-क्या होगा? बिहार की चमकदार तस्वीर पेश की गई है। अंत में लिखा है-’परखा है जिसको चुनेंगे उसी को', और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर है।
तेजस्वी के सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में चल रहे विवाद के बीच राजद की नई रणनीति सामने आ गई है। दरअसल राजद अपने सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव को आगे कर वैसी हर योजना पर अमल कर रहा है जिससे आम लोगों के साथ ही महागठबंधन के सहयोगी दलों को भी ये मैसेज दिया जाय कि राजद नेता तेजस्वी यादव ही युवा बिहार को युवा सोच और नयी दिशा दे सकते हैं।
अभी तेजस्वी के सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में विवाद चल रहा है। ऐसे में राजद ने 57 सेकेंड के इस नये विडियो के माध्यम से अपने नेता तेजस्वी के विजनरी बताने की कोशिश की है। इसके पहले ‘नई सोच नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार’ चुनावी नारा बनाया गया और सड़क किनारे पोस्टर-बैनर टांगे गये। ऑफिसियल सोशल मीडिया के साथ लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के नारे चल रहे हैं। राजद के युवा समर्थक अपने-अपने सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर पूरे बिहार में प्रचारित कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/bihar-election/news/jdu-told-how-to-change-bihars-picture-in-246-minutes-rjd-showed-how-to-create-a-new-bihar-of-new-thinking-in-57-seconds-127769239.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/01/orig_49_1601506634.jpg
0 Response to "जदयू ने 2:46 मिनट में बताया कैसे बदलेंगे बिहार की तस्वीर; राजद ने 57 सेकेंड में दिखा दिया कैसे गढ़ेंगे नई सोच का नया बिहार"
Post a Comment