Popular Posts

चुनाव आयोग की पहली कार्रवाई, अधूरी तैयारी पर बिहार के उत्पाद आयुक्त को हटाया

चुनाव आयोग की पहली कार्रवाई, अधूरी तैयारी पर बिहार के उत्पाद आयुक्त को हटाया

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आधी-अधूरी तैयारी से नाराज चुनाव आयोग ने बुधवार को पहली सख्त कार्रवाई की और बिहार के उत्पाद आयुक्त बी.कार्तिकेय धनजी को हटा दिया। आयोग की कार्रवाई से अफसरों में हड़कंप मच गया है। धनजी 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं। बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चुनाव के मद्देनजर इंफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा कर रहे थे।

इस दौरान बी.कार्तिकेय धनजी उत्पाद आयुक्त के तौर पर प्रजेंटेशन दे रहे थे। उनको बताना था चुनाव के मद्देनजर विभाग की क्या तैयारियां हैं? धनजी आयोग के मुताबिक उठाए जाने वाले एहतियाती कदम पर इफेक्टिव एक्शन नहीं बता पाए। आयोग ने उनके प्रजेंटेशन पर बेहद नाराजगी जाहिर की।

इसके तत्काल बाद आयोग ने बी.कार्तिकेय धनजी को उत्पाद आयुक्त के पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया। देर शाम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर.श्रीनिवास ने कहा कि चुनाव आयोग ने आईएस अधिकारी बी.कार्तिकेय धनजी को उत्पाद आयुक्त के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Election commission's first action, Bihar excise commissioner removed on incomplete preparation


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/election-commissions-first-action-bihar-excise-commissioner-removed-on-incomplete-preparation-127769240.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/01/orig_0521electioncommission_1601506798.jpg

0 Response to "चुनाव आयोग की पहली कार्रवाई, अधूरी तैयारी पर बिहार के उत्पाद आयुक्त को हटाया"

Post a Comment