Popular Posts

चुनावी तारीखों के बीच ही स्पेशल कोर्ट में राहुल, लालू, राबड़ी और शिवानंद को होना होगा पेश

चुनावी तारीखों के बीच ही स्पेशल कोर्ट में राहुल, लालू, राबड़ी और शिवानंद को होना होगा पेश

(अरविंद उज्ज्वल) विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनावी गहमागहमी के बीच एमपी-एमएलए के मामलों की सुनवाई के लिए गठित स्पेशल कोर्ट में नेताओं की पेशी की तारीख घोषित कर दी गई है। नेतागण इस बात के लिए परेशान होंगे कि चुनावी मैदान का चक्कर लगाएं या कचहरी का?
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 15 अक्टूबर को स्पेशल कोर्ट में गवाही के लिए पेश होना है। पूर्व सांसद शरद यादव को 2 नवम्बर को पेश होना है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, शिवानन्द तिवारी, रामकृपाल यादव, विधायक अनंत सिंह के अलावा विधान पार्षद रीतलाल यादव, पूर्व सांसद पप्पू यादव, विधायक नितिन नवीन, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, विधायक भाई वीरेंद्र, इलियास हुसैन, सरफराज आलम के खिलाफ स्पेशल मुकदमा लंबित है।
सबसे अधिक मामले अनंत सिंह और पप्पू यादव के खिलाफ हैं। स्पेशल कोर्ट ने 6 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक तारीख दी है। किसी मामले में पेशी और गवाही है तो कोई मामला साक्ष्य के लिए निर्धारित है। लालू प्रसाद के खिलाफ का मामला हवाई अड्डा थाना कांड संख्या 190/2010 से संबंधित है। राहुल गांधी का मामला 1551(सी)2019 है, जो गवाही के लिए 15 अक्टूबर को निर्धारित है। चुनाव की घोषणा के बाद सभी नेता व्यस्त हैं। इस बीच कोर्ट की तारीख। सभी के वकील मुकदमे में अगली तारीख की गुहार लगाएंगे। खासकर चुनाव में व्यस्तता की दुहाई दी जाएगी। कोर्ट का रुख क्या होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul, Lalu, Rabri and Shivanand will have to be presented in the special court only between the election dates


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/rahul-lalu-rabri-and-shivanand-will-have-to-be-presented-in-the-special-court-only-between-the-election-dates-127769238.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/01/orig_lalu-yadav_1601506953.jpg

0 Response to "चुनावी तारीखों के बीच ही स्पेशल कोर्ट में राहुल, लालू, राबड़ी और शिवानंद को होना होगा पेश"

Post a Comment