दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान की चोरी, 2 गिरफ्तार
मुख्य बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व सामान की चोरी कर ली। वहीं एक मोबाइल दुकान का शटर भी चोरों ने तोड़ने का असफल प्रयास किया। हालांकि दो चोरों को लोगों ने पकड़ भी लिया। दुकानदार जीवन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुरुवार की सुबह में पड़ोसियों के द्वारा जानकारी दी गई कि उनकी दुकान का ताला टूटा है। दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोरी गए सामानों में नकदी 82 हजार 200 रुपए व 75 हजार मूल्य की स्टेशनरी सामग्री है। वहीं कारी पान भंडार चला रहे दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान से भी सामान की चोरी हो गई है। लगभग आठ हजार की क्षति पहुंची है। आजान मोबाइल दुकान में चोरों ने शटर तोड़ने का असफल प्रयास किया। बिहारीगंज के ग्रामीण राजू कुमार, शाजिद अली व रितेश कुमार ने बताया कि 12 बजे रात्रि में उसे मकान मालिक द्वारा खटखट होने की आवाज सुनने पर फोन पर सूचना दी। इसी बीच सिनेमा हॉल के पास भाग रहे दो चोरों को उन लोगों ने रात्रि गश्त में मौजूद थाने के चौकीदार के सहयोग से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/bihariganj/news/cash-and-goods-stolen-2-arrested-127704941.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/10/
0 Response to "दुकान का ताला तोड़ नकदी व सामान की चोरी, 2 गिरफ्तार"
Post a Comment