चंडीगढ़ के सिक्युरिटी ऑफिसर करेंगे 5 लाख रुपए के लूट मामले की जांच
सबैला स्कूल के समीप बुधवार की शाम राइटर कंपनी के एटीएमओ से हुई पांच लाख रुपए की लूट मामले को लेकर पुलिस ने टीम का गठन किया है। पीड़ित एटीएमओ राहुल कुमार तथा विजय कुमार से भी पूछताछ की जा रही है। सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि सभी कंपनियों को एसपी संजय कुमार का सख्त निर्देश है कि वे अधिक राशि निकासी के बाद गंतव्य स्थान पर जाने के लिए नि:शुल्क पुलिस का सहयोग ले सकते हैं, लेकिन कई कंपनीकर्मी इस निर्देश का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं राइटर कंपनी के कंपनी के शाखा प्रमुख संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी का निर्देश है कि 10 लाख तक की राशि ले जाने के लिए बाइक का ही उपयोग किया जाएगा। वर्ष 2012 से ही बाइक से सभी एटीएम में रुपए पहुंचाया जा रहा है। इस मामले की जांच चंडीगढ़ के सिक्युरिटी ऑफिसर द्वारा कराई जाएगी। जांच टीम जल्द ही मधेपुरा पहुंचने वाली है।
हर माह 3 एटीएम के लिए की जाती है दो करोड़ की निकासी
केनरा बैंक के मैनेजर रविशंकर कुमार ने बताया कि उनका काम केवल राइटर बिजनेश कंपनी के एटीएमओ को रुपए हस्तगत कर देना है। वह रुपए कैसे ले जाता है, इसकी कोई जबावदेही उसकी है। उन्होंने कहा कि जिले में केनरा बैंक का तीन एटीएम है, जिसमें प्रतिमाह दो करोड़ रुपए भरने के लिए रुपए की निकासी की जाती है। ज्ञात हो कि बुधवार को राइटर बिजनेस कंपनी के एटीएमआे राहुल तथा विजय 5 लाख रुपए लेकर सिंहेश्वर स्थित एटीएम में डालने जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर रुपए से भरा बैग लूट लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/singheswar/news/security-officer-of-chandigarh-will-investigate-the-rs-5-lakh-robbery-case-127704940.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/10/
0 Response to "चंडीगढ़ के सिक्युरिटी ऑफिसर करेंगे 5 लाख रुपए के लूट मामले की जांच"
Post a Comment