जिले के सभी प्रखंडों में 12 को अर्थी जुलूस निकालेंगे शिक्षक : सुबोध
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की राज्यस्तरीय वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में सभी जिले के संघीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि सरकार के दमनकारी नीति एवं नकली सेवा शर्त के विरोध में बिहार के सभी प्रखंड में 12 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का अर्थी जुलूस निकालकर पुतला दहन किया जायगा। मधेपुरा जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि शिक्षक सरकार की लाल फीताशाही के कारण आक्रोशित होकर आंदोलन को बाध्य हो रहे हैं। आदर्श आचार संहिता से पहले सरकार अगर सेवा शर्त में सुधार एवं चार लाख शिक्षकों की लंबित सात सूत्री मांगों को पूरा नहीं करती है, तो 19 सितंबर को आंदोलन के तीसरे चरण में मशाल जुलूस निकालकर एनडीए सरकार के विरोध में वोट करने की शपथ लेंगे। वर्चुअल बैठक में जिला महासचिव संजय जायसवाल, जिला प्रवक्ता अरविंद आनंद, जिला कोषाध्यक्ष श्रीनिवास कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश गुप्ता, वरीय उपाध्यक्ष गुंजन कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह व रवि किशन सहित ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chausa/news/teachers-will-carry-out-a-procession-of-12-in-all-the-blocks-of-the-district-subodh-127704942.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/10/
0 Response to "जिले के सभी प्रखंडों में 12 को अर्थी जुलूस निकालेंगे शिक्षक : सुबोध"
Post a Comment