Popular Posts

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत

थाना क्षेत्र के लदौरा चौक के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए कल्याणपुर सीएचसी में लाया गया। परंतु घायल महिला की स्थिति गंभीर रहने के कारण जब तक लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते तब तक रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान परना गांव निवासी अशोक ठाकुर के 45 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। घायल युवक जगदीश पारन गांव निवासी स्व. मउजी तिवारी का 39 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार है।

युवक के साथ बाइक से घर जा रही थी परना निवासी महिला

महिला युवक के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान लदौरा चौक के समीप मोड़ पर पूसा से कल्याणपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इससे जिससे दोनों बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/kalyanpur/news/a-woman-died-in-a-face-to-face-collision-between-two-bikes-127687088.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/05/

0 Response to "दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत"

Post a Comment