Popular Posts

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में दूध का बकाया पैसा मांगने गए विक्रेता की गोली मारकर हत्या; 10 नामजद, एक गिरफ्तार

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में दूध का बकाया पैसा मांगने गए विक्रेता की गोली मारकर हत्या; 10 नामजद, एक गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव के दरगाह टोला में एक बेखौफ अपराधी ने मात्र दो हजार के लिए दिनदहाड़े दूध विक्रेता गगन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे अपराधी के घर पर हुई। घटना के दौरान एक गोली बीच-बचाव करने आए अपराधी के पिता को भी लग गई। हालांकि गोली बायें हाथ की कलाई के ऊपर लगने से बुधन यादव मामूली रूप से ही जख्मी हुआ, लेकिन पुलिस के डर से बिना पुलिस को बताए ही बुधन यादव पीएचसी ग्वालपाड़ा में इलाज कराकर फरार हो गया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मामले की जानकारी होते ही ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, जमादार अवधेश कुमार, जमादार राजदेव पासवान ने सदलबल घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास में छापेमारी की, लेकिन मुख्य अपराधी का पता नहीं चल सका। बाद में पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के भाई गजेंद्र यादव के बयान पर 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस ने केस में नामजद किए गए प्रिंस कुमार उर्फ संजीव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से मृतक गगन यादव के परिवार में लोग सदमे में हैं। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसर गया। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अपना ही दो हजार रुपए बकाया मांगने पर गगन यादव को दूसरे पक्ष ने गोली मार दी।

गाली-गलौज की शिकायत करने पर बेटे ने मारी गोली
सुनिता देवी ने बताया कि उसका पति गगन यादव, गांव में अन्य पशुपालकों से दूध जमा लेता था। इसके बाद वह उस दूध को मलौद के दहियार को देता था। गुरुवार को भी सुबह में उन्होंने पशुपालकों से दूध लेकर जमा किया। दूध के हिसाब का ही दो हजार रुपए बुधन यादव के पास बकाया था, जो उसे काफी दिनों से नहीं दे रहा था। गुरुवार की सुबह उसके पति रुपए मांगने के लिए बुधन यादव के बथान पर गए, लेकिन वहां उसका बेटा अपराधी प्रवृति का राजा कुमार उनसे गाली-गलौज करने लगा। उस समय उसने धमकी दी कि भागाे नहीं, तो गोली मार देंगे। इसके बाद वे वहां से घर लौट गए। इसके बाद परिवार के कुछ लोगों के साथ दोबारा उसके बथान पर समझाने के लिए गए।

सभी लोग राजा को समझा रहे थे, उसने चला दी गोली
सुनीता ने बताया कि सभी लोग बुधन के बेटे राजा को समझा ही रहे थे कि वाजिब रुपए मांगने पर गाली-गलौज क्यों किया? इतने में बुधन यादव का बेटा राजा कुमार अपने कमर से पिस्टल निकाल कर उसके पति पर गोली चला दी। पहली गोली उनके बाएं बांह में लगी। गोली लगते ही उसके पति जमीन पर बैठ गए। इसी बीच राजा ने दूसरी गोली चला दी, जो उसके पति के सीने में बाएं तरफ लगी। इससे मौके पर ही उसके पति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीच-बचाव कर रहे बुधन यादव को भी राजा की ओर से चलाई गई। एक गोली बाईं कलाई को बेधते हुए बाहर निकल गई।

1 आरोपी को किया गिरफ्तार
हत्या मामले मेें मृतक के भाई गजेंद्र यादव ने 10 लोगों को आरोपित किया है। केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अरविंद कु. मिश्र, थानाध्यक्ष, ग्वालपाड़ा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्वालपड़ा के श्याम गांव में हत्या के बाद विलाप करते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/milk-seller-shot-dead-for-demanding-two-thousand-dues-one-arrested-127681622.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/orig_1_1599152926.jpg

0 Response to "मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में दूध का बकाया पैसा मांगने गए विक्रेता की गोली मारकर हत्या; 10 नामजद, एक गिरफ्तार"

Post a Comment