Popular Posts

स्टेशन पर मिला था महिला का शव, कफन को आंचल समझ खेल रहे थे बच्चे; हाईकोर्ट ने पूछा- इसके जिम्मेदार अफसरों पर क्या कार्रवाई हुई ?

स्टेशन पर मिला था महिला का शव, कफन को आंचल समझ खेल रहे थे बच्चे; हाईकोर्ट ने पूछा- इसके जिम्मेदार अफसरों पर क्या कार्रवाई हुई ?

लॉकडाउन के दौरान 25 मई को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला का शव मिला था। मां के कफन को आंचल समझकर उसके बच्चे उससे खेल रहे थे। बहरहाल, बुधवार को इस मसले की सुनवाई करते हुए पटना हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई? कोर्ट ने सरकार को यह भी बताने को कहा है कि ऐसी आपदा से निपटने के लिए क्या नीति बनाई गई है?

अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। कटिहार की अरवीना श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से घर लौट रही थी। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी बॉडी को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया। वीडियो वायरल होने पर हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया, इसे जनहित याचिका में बदल सुनवाई शुरू की। बुधवार की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय करोल की पीठ ने मामले में कार्रवाई का ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि अरवीना के बच्चों को सरकार ने विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The body of the woman was found at the station, the children were playing with the shroud as an area; The High Court asked - what action was taken on its responsible officers?


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-body-of-the-woman-was-found-at-the-station-the-children-were-playing-with-the-shroud-as-an-area-the-high-court-asked-what-action-was-taken-on-its-responsible-officers-127683866.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/04/patna-highcourt-1_1599174898.jpg

0 Response to "स्टेशन पर मिला था महिला का शव, कफन को आंचल समझ खेल रहे थे बच्चे; हाईकोर्ट ने पूछा- इसके जिम्मेदार अफसरों पर क्या कार्रवाई हुई ?"

Post a Comment