Popular Posts

दो पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया

दो पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया

अब्दुल बारी के लिखित शिकायत पर सड़क निर्माण के मुंशी मोतीऊर रहमान संग उनके तीन बेटों पर रुपए छीनने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मामला दर्ज कराया है।
दूसरी ओर मोतीऊर रहमान ने भी अब्दुल बारी समेत पांच अन्य लोगों पर रुपए छीनने और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। अब्दुल बारी ने मोतीऊर रहमान सहित उनके तीन बेटों पर आरोप लगाया है कि प्रखंड प्रमुख जब बरचौंधी पंचायत मुख्यमंत्री सड़क से सटे बड़ा कुड़ोमनी से छोटा कुड़ोमनी तक आरई टू से हो रहे सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता का निरीक्षण करने पहुंची तो मुंशी मोतीऊर रहमान ने अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया।
जिसकी शिकायत प्रमुख ने जिलाधिकारी से लिखित रूप से उनके व्हाट्सएप पर की। जब मैं उसी दिन उसी राह से अपना वाहन चलाते हुए जा रहा था मुंशी और उनके तीनों पुत्रों ने मेरा मार्ग रोकने का प्रयास किया और मेरे गाड़ी के पीछे लोहे का औजार फेंक दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/the-two-parties-filed-a-case-against-each-other-127583018.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "दो पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध केस दर्ज कराया"

Post a Comment