Popular Posts

मतदान केंद्रों की सुविधाओं की मांगी रिपोर्ट

मतदान केंद्रों की सुविधाओं की मांगी रिपोर्ट

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने सोमवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी चार विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्राधीन मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए सभी मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए चुनाव आयोग ने प्रति एक हजार मतदाताओं पर एक मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। जिले में लगभग 6 सौ नए मतदान केंद्र बढ़ जाएंगे। इसके हिसाब से मतदान कर्मियों की संख्या भी बढ़ेगी। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को समय रहते सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया। मतदान केंद्रों पर रोशनी, पानी, पहुंच पथ, शौचालय एवं दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर आदि का भी इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी कोषांगों यथा कार्मिक कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, ईवीएम कोषांग, सामग्री कोषांग, निर्वाचन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को भी सूक्ष्मता एवं गहनता के साथ सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया।
यह थे मौजूद : समीक्षा बैठक में कोचाधामन विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, ठाकुरगंज विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह डीडीसी मनन राम, किशनगंज विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम शहनवाज़ अहमद नियाजी, बहादुरगंज विधानसभा के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसीएलआर अमिताभ गुप्ता, डीटीओ रविंद्र नाथ गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरुल शेख,डीपीआरओ राघवेन्द्र कुमार दीपक सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/report-sought-for-the-facilities-of-polling-stations-127583020.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/

0 Response to "मतदान केंद्रों की सुविधाओं की मांगी रिपोर्ट"

Post a Comment