कनकई नदी का जलस्तर कम होने से कटाव तेज
03 August, 2020
Comment
ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली पंचायत के तेलिभीटा के समीप से गुजरने वाली बुढ़ी कनकई नदी के जलस्तर घटने से कटाव काफी तेज गति से हो रही है। पौआखाली मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने बताया कि जल्द ही विभागीय स्तर पर कटावरोधी कार्य नहीं किया गया तो तेलिभीटा, मिरभिटा, सिमलबाड़ी, जानकीभीटा आदि गांव से कुछ ही दुरी पर बुढ़ी कनकई नदी कटाव कर सकती है।
समय रहते जल्द ही कटावरोधी कार्य नही किया गया तो इन गांवों के लोगों को विस्थापित होना पड़ेगा। स्थानीय लोगों की मदद से बम्बू पायलिंग द्वारा कटाव को रोकने के लिए तेलिभीटा में बांस का बांध बनाया गया ताकि कटाव का खतरा कम हो। गांव वासियों ने बताया कि हर साल हम गांववासी इस समस्या को झेल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/kishanganj/news/erosion-intensified-due-to-low-water-level-of-kankai-river-127583016.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/04/
0 Response to "कनकई नदी का जलस्तर कम होने से कटाव तेज"
Post a Comment