Popular Posts

जिस डाल पर बैठे, उसी को काट रहे हैं चिराग पासवान : जदयू

जिस डाल पर बैठे, उसी को काट रहे हैं चिराग पासवान : जदयू

जदयू ने बिहार में कोरोना और बाढ़ को लेकर राज्य सरकार पर लगातार हमलावर रहे लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा में जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने चिराग की तुलना कालिदास से कर डाली। उन्होंने कहा कि चिराग जिस डाल पर बैठे हैं, उसी को काट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामान्य संदर्भ में राज्यों को जांच की संख्या बढ़ाने की सलाह दी।

चिराग ने पीएम की बातों को किस रूप में समझा, यह तो उनकी क्षमता पर निर्भर करता है? उन्हाेंने कहा कि असल में धरातल पर स्थिति कुछ और है, लेकिन उनकी समझ कुछ अलग तरह की है। हमारे लिए तो यह अच्छी चीज है कि वे विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। हम तो यही कहेंगे कि निंदक नियरे राखिए, आंगन कुटी छवाय। निंदा करने वाला व्यक्ति जितना नजदीक रहे उतना ही अच्छा है। वैसे चिराग की निगाहें कहीं पर है और निशाना कहीं और।

कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना को चरितार्थ कर रहे ललन सिंह : लोजपा

लोजपा ने ललन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के एमपी चंदन सिंह ने कहा कि ललन जी प्रधानमंत्री को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन कन्फ्यूजन में चिराग पासवान पर बोल रहे हैं। कम जांच पर प्रधानमंत्री जब बोल रहे हैं तो उसे आलोचना नहीं सुझाव समझना चाहिए, चिढ़ना नहीं चाहिए। पार्टी के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि ललन सिंह मामले का बेवजह राजनीतिकरण कर रहे हैं।

कुछ लोग कालिदास के जैसे भी होते हैं

ललन सिंह ने कहा कि हर आदमी की सोच अलग तरह की होती है। कुछ लोग कालिदास के जैसे भी होते हैं। चिराग को क्या अच्छा लगेगा और वे क्या बोलेंगे, इसके बारे में हम कैसे बता सकते हैं? हम तो इतना ही जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना मतलब की बातों पर ध्यान देने की बजाय काम करते रहते हैं। कोरोना के मामले में उनकी संवेदनशीलता पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chirag Paswan is cutting the place on which he sits: JDU


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chirag-paswan-is-cutting-the-place-on-which-he-sits-jdu-127612734.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/orig_77_1597275321.jpg

0 Response to "जिस डाल पर बैठे, उसी को काट रहे हैं चिराग पासवान : जदयू"

Post a Comment