Popular Posts

ईको पार्क संप हाउस को कराया बंद, कर्मियों को उठा ले गई पुलिस

ईको पार्क संप हाउस को कराया बंद, कर्मियों को उठा ले गई पुलिस

ईको पार्क संप हाउस का ऑपरेशन बंद कराने का मामला जोड़ पकड़ लिया है। एक रसूखदार को इस पंप की आवाज इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने इसे बंद कर दिया। लोगों ने पानी बढ़ने के बाद इस पंप को चालू करने का दवाब बनाया। पंप चालू हुआ तो उसकी आवाज व पानी की दुर्गंध की शिकायत पुलिस के पास कर दी। रसूखदार का मामला था तो पुलिस भी हरकत में आई और संप हाउस पर तैनात सभी कर्मियों थाने ले जाया गया।

संप हाउस का परिचालन पर्यावरण एवं वन विभाग की ओर से किया जाता है। इस संप हाउस का पंप बंद होने से कई वीवीआईपी इलाकों के जलमग्न होने का खतरा है। पुलिस के सामने पंप चालकों ने पूरी स्थिति रखी। रसूखदार की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया तो पुलिस ने पंप चालकों को जिला प्रशासन के पास जाकर पूरी बात रखने को कहकर उन्हें छोड़ दिया।

इस पूरे मामले में पटना नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि मामला भले ही पर्यावरण एवं वन विभाग का हो, लेकिन पानी तो सरपेंटाइन नाला का निकलता है। अगर पानी निकलने में दिक्कत हुई तो जिस प्रकार की बारिश हो रही है, उस स्थिति में कौशल नगर डूब जाएगा। राजभवन से एयरपोर्ट तक पानी भर जाएगा। हार्डिंग रोड, इको पार्क रोड जैसे इलाके भी पानी से भर जाएंगे। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार पंकज ने कहा कि हमलोग बुधवार को स्वतंत्रता दिवस तैयारियों में ही दिन भर व्यस्त रहे। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों तक पहुंची है। इस समस्या का निदान गुरुवार को हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/echo-park-sump-house-closed-police-pick-up-personnel-127612710.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/13/

0 Response to "ईको पार्क संप हाउस को कराया बंद, कर्मियों को उठा ले गई पुलिस"

Post a Comment