Popular Posts

ईडी ने रिया से पूछताछ की; बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- अभिनेत्री ने सुशांत की बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी, मकसद था ब्लैकमेल कर पैसा हड़पना

ईडी ने रिया से पूछताछ की; बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- अभिनेत्री ने सुशांत की बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी, मकसद था ब्लैकमेल कर पैसा हड़पना

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत काे आत्महत्या के लिए मजबूर करने और उनके पैसाें की हेराफेरी की आराेपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार काे ईडी ने पूछताछ की। वहीं, बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रिया ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार की थी। उसका मकसद ब्लैकमेल कर सुशांत के पैसे हड़पना था। इस बीच केंद्र ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर कहा कि रिया के केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने के मामले में उन्हें भी पार्टी बनाया जाए।

सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके आधार पर सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी काे लेकर ईडी ने 31 जुलाई को रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। ईडी ने रिया से उनके और सुशांत के बीच काराेबारी लेन-देन के बारे में पूछताछ की। सुशांत की पूर्व बिजनेस मैनेजर श्रुति माेदी और रिया के सीए रितेश शाह से भी करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की गई।

बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट में बाेली- हमें जांच का हक था पर मुंबई पुलिस ने रोका

सुशांत की मौत के मामले में बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने 28 पेज के हलफनामे में कहा कि मुंबई में दर्ज केस सिर्फ सुशांत की मौत का है। लेकिन बिहार पुलिस सुशांत के साथ हुई धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की जांच कर रही है। बिहार पुलिस काे इसकी जांच का पूरा अधिकार है। रिया की याचिका खारिज की जाए।

हलफनामे में कहा गया है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है, जबकि ऑटाेप्सी, एफएसएल और पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट, सीसीटीवी फुटेज बिहार पुलिस काे मुहैया नहीं कराया। हलफनामे के अनुसार सुशांत जैविक खेती करना चाहते थे। रिया इससे खुश नहीं थी। जांच में पता चला कि सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जाे रिया से जुड़े लोगों के खातों में ट्रांसफर किए गए। बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत सहायकाें, करीबियाें सहित 10 लोगों से पूछताछ की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ED interrogates Riya; Bihar police said in the Supreme Court- The actress fabricated the false story of Sushant's illness, the motive was to blackmail and grab money


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/ed-interrogates-riya-bihar-police-said-in-the-supreme-court-the-actress-fabricated-the-false-story-of-sushants-illness-the-motive-was-to-blackmail-and-grab-money-127596735.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/97_1596841006.jpg

0 Response to "ईडी ने रिया से पूछताछ की; बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- अभिनेत्री ने सुशांत की बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी, मकसद था ब्लैकमेल कर पैसा हड़पना"

Post a Comment