मुख्यमंत्री बोले- जिलों में आबादी के हिसाब से बढ़ेगी आईसीयू बेड की संख्या
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों में उनकी जनसंख्या के अनुपात में जिला अस्पतालों में आईसीयू की व्यवस्था करने का आदेश दिया है ताकि गंभीर कोरोना संक्रमितों का स्थानीय स्तर पर इलाज हो सके। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज ज्यादा हैं, वहां टेस्टिंग की संख्या और अधिक बढ़ाई जाए। साथ ही प्लाज्मा थेरेपी के लिए प्लाज्मा डोनेट करने वालों के लिए इनसेंटिव की व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री ने संक्रमितों की पहचान के लिए आरटीपीसीआर जांच और ट्रूनेट जांच की संख्या को और अधिक बढ़ाने का आदेश दिया। कहा-इच्छुक सभी लोगों की जांच होनी चाहिए। कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या और बढ़ाएं। अधिक से अधिक बेड तक ऑक्सीजन पाइपलाइन की आपूर्ति सुनिश्चित करें। सभी जिलों में एम्बुलेंस की पर्याप्त व्यवस्था रखें ताकि मरीजों को तत्काल कोविड सेंटर तक पहुंचाया जा सके।
आईजीआईसी में अब 280 बेड, नवनिर्मित 10 मंजिले भवन का आज उद्घाटन करेंगे सीएम
इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के नवनिर्मित दस मंजिले भवन का उद्घाटन शनिवार शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऑनलाइन करेंगे। करीब नौ साल पहले मुख्यमंत्री ने इस भवन का शिलान्यास किया था। राज्य का यह इकलौता अस्पताल है, जहां सिर्फ हार्ट के मरीजों का इलाज होता है। अब संस्थान में बेडों की संख्या 130 से बढ़कर 280 हो जाएगी। हार्ट पीड़ित बच्चों के इलाज और सर्जरी की सुविधा भी बहाल हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को आईजीआईसी में छह बेड की सर्जिकल आईसीयू के उद्घाटन के बाद यह जानकारी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/chief-minister-said-number-of-icu-beds-will-increase-according-to-population-in-districts-127596734.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/98_1596841444.jpg
0 Response to "मुख्यमंत्री बोले- जिलों में आबादी के हिसाब से बढ़ेगी आईसीयू बेड की संख्या"
Post a Comment