Popular Posts

बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड 71520 सैंपल की जांच, सबसे ज्यादा 3646 मरीज मिले, अबतक 71794 मरीज, 46265 स्वस्थ हुए

बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड 71520 सैंपल की जांच, सबसे ज्यादा 3646 मरीज मिले, अबतक 71794 मरीज, 46265 स्वस्थ हुए

बिहार में कोरोना सैंपल की जांच से लेकर कुल संक्रमितों की संख्या में इजाफे का लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 71520 कोरोना सैंपल की जांच हुई, जिसमें 3646 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71794 हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि अब तक 46265 स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही 2445 संक्रमितों ने कोरोना वायरस को परास्त करने में सफल रहे हैं। रिकवरी दर 64.44% है। 24 घंटे में 19 संक्रमितों की मौत हुई है।

शुक्रवार को बांका में 128, बेगूसराय में 96, भागलपुर में 124, भोजपुर में 75, नालंदा में 163, बक्सर में 88, पूर्वी चंपारण में 188, गया में 87, गोपालगंज में 90, कटिहार में 211, मधेपुरा में 87, मधुबनी में 87, मुंगेर में 58, मुजफ्फरपुर में 109, पटना में 517, पूर्णिया में 104, रोहतास में 114, सहरसा में 81, समस्तीपुर में 105, सीतामढ़ी में 113, सीवान में 60, सुपौल में 75, वैशाली में 125 और पश्चिम चंपारण में 118 संक्रमितों की पहचान की गई।
3 दिन में मिले करीब 10000 संक्रमित
राज्य में कोरोना सैंपल जांच बढ़ी तो, तीन दिन में रिकॉर्ड 10 हजार के करीब संक्रमित बढ़े। शुरुआती 10 हजार केस आने में 102 दिन लगे थे। 20 हजार संक्रमित महज 14 दिन में पार कर गया। 20 से 30 हजार में 7 दिन, 30 से 40 हजार में 5 दिन, 40 से 50 हजार में चार दिन, 50 से 60 हजार में चार दिन और 60 से 70 हजार संक्रमित मिलने में महज तीन दिन लगे हैं।

अगस्त में मरीज बढ़े, संक्रमण दर घटी
राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण दर लगातार घट रही है। पिछले दस दिनों की अगर बात करें तो 31 जुलाई को संक्रमण दर 13.12% पर पहुंची थी। लेकिन 7 अगस्त को संक्रमण दर 5.09% रहा गई है। यानी इंफेक्शन रेट आधा से भी कम हो गया है। बिहार के लिए यह राहत की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Bihar, a record 71520 samples were examined in a single day, maximum 3646 patients were found, 71794 patients so far, 46265 were healthy


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/in-bihar-a-record-71520-samples-were-examined-in-a-single-day-maximum-3646-patients-were-found-71794-patients-so-far-46265-were-healthy-127596736.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/08/96_1596840718.jpg

0 Response to "बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड 71520 सैंपल की जांच, सबसे ज्यादा 3646 मरीज मिले, अबतक 71794 मरीज, 46265 स्वस्थ हुए"

Post a Comment