अपराध की साजिश रच रहे दो अपराधी गिरफ्तार, तीन फरार
अपराध की साजिश रच रहे दो अपराधियों को पुलिस ने मंगलवार की देर रात हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। नवगछिया पुलिस को सूचना मिली थी कि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर कलबलिया धार के पास अपराधी जुटे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान यह कार्रवाई की। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तीन अपराधी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों में पकरा के बबलू शर्मा और कहलगांव के प्रमोद मंडल शामिल हैं।
पुलिस ने अपराधियों के पास से एक कट्टा, एक गोली और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर पांच अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद नवगछिया थाना के दारोगा वीरेंद्र कुमार, स्वामी रंजन के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और दोनों को दबोच लिया।
पुलिस कि पूछताछ में अपराधियों ने फरार तीन साथियों के नाम भी बताए। जिसमें नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी साजन कुमार, तेतरी निवासी शेखर कुमार और परबत्ता थाना क्षेत्र के बोड़वा निवासी सौरभ कुमार उनके साथ थे। एसपी ने कहा कि इस मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
कुख्यात सिंटू यादव बीरबन्ना से गिरफ्तार
कोसी दियारा के कुख्यात नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़िया निवासी सिंटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि सिंटू यादव भवानीपुर ओपी के बीरबन्ना गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद नदी थानाध्यक्ष महताब खान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भवानीपुर ओपी के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/navagchhiya/news/two-criminals-planning-a-crime-arrested-three-absconding-127632743.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/20/
0 Response to "अपराध की साजिश रच रहे दो अपराधी गिरफ्तार, तीन फरार"
Post a Comment