Popular Posts

रंगरा में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

रंगरा में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

एनएच-31 पर भवानीपुर टावर चौक के पास बुधवार की रात करीब 9:00 बजे बाइक सवार दो युवकों को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवकों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी के 30 वर्षीय मो. एहसान और परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया के 25 वर्षीय मो. इजहार के रूप में की गई है। बाइक के पीछे में बैठे मो. एहसान को अपराधीयों ने छह गोलियां मारी।

तीन गोली शरीर को छेदते हुए बाहर निकल गई है, जबकि 3 शरीर के विभिन्न हिस्सों में फंसी हुई हैं। वहीं बाइक चला रहे मो. इजहार को एक गोली लगी है। गोली लगते ही मो. एहसान बाइक से गिर गया, जबकि बाइक चला रहे इजहार टावर चौक से 500 गज आगे सड़क किनारे गिरा। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से मुरली चौक की तरफ भाग गए।

लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन एक घंटे बाद यहां से भी दोनों को डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। रंगरा व नवगछिया थाने की पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुरली, बनिया, भवानीपुर आदि गांवों में छापेमारी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/two-bike-riders-shot-dead-in-rangra-pmch-refer-127632740.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/20/

0 Response to "रंगरा में बाइक सवार दो युवकों को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर"

Post a Comment