Popular Posts

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

चंडी थाना अंतर्गत गौढ़ापर गांव के समीप मंगलवार की शाम स्कॉर्पियो से कु़चलकर साइकिल सवार टोला सेवक समेत दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा वाहन की चपेट में आकर दो बकरियों की भी जान चली गई। दो लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीण, सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। हंगामा की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर आ गई। मृतकों में बहादूरपुर निवासी टोला सेवक बालगोविंद मांझी और नारायण मांझी हैं। पुलिस आक्रोशितों को समझाने में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टोला सेवक साइकिल से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्‌ढ़े में जा गिरी। इस दौरान वाहन की चपेट में आकर बकरी चरा रहे ग्रामीण जख्मी हो गए। जख्मी नारायण मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सड़क जाम किए ग्रामीण।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/angry-people-blocked-road-after-the-death-of-two-villagers-due-to-scorpio-127610108.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/12/orig_3_1597187732.jpg

0 Response to "स्कॉर्पियो की टक्कर से दो ग्रामीणों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम"

Post a Comment