Popular Posts

नालंदा विवि का कर्मचारी मिला संक्रमित जिलेभर में 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

नालंदा विवि का कर्मचारी मिला संक्रमित जिलेभर में 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

कोरोना की रफ्तार भले ही थमती दिख रही है लेकिन नये-नये जगहों पर इसका दस्तक देना जारी है। संक्रमण के मामले में राजगीर सबसे आगे चल रहा है। सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर, बिहार पुलिस एकेडमी, एसडीओ कार्यालय, आयुध कारखाना के बाद अब नालंदा विवि में भी कोरोना का प्रवेश हो गया है। मंगलवार को राजगीर के पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। जिसमें एक नालंदा यूनिवर्सिटी के एक कर्मी हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में चर्चा का विषय बना है। लोग संक्रमण चेन की चर्चा कर रहे हैं। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को आरटीपीसीआर, विम्स और एंटीजन जांच में 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3468 हो गयी है। सोमवार की देर रात आरटीपीसीआर और विम्स से आयी रिपोर्ट में 20, मंगलवार को एंटीजन जांच में 66 लोग संक्रमित मिले हैं।
मरीज मिलने का औसत दर 4.23 प्रतिशत
1-10 अगस्त तक मरीज मिलने का औसत दर 12.77 से घटकर 4.23 प्रतिशत हो गया है। हालांकि विम्स में अभी भी 15 और राजगीर से 12 प्रतिशत लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। इसके अलावा बिहारशरीफ, नगरनौसा, हरनौत और हिलसा में 8-9 प्रतिशत लोग पॉजिटिव हो रहे हैं। सीएस डॉ. राम सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मरीज मिलने का दर कम होना राहत की बात है। मात्र 4.23 प्रतिशत लोग ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। 1-10 अगस्त तक आरटीपीसीआर में 1006 लोगों की जांच की गई। जिसमें 179 लोग पॉजिटिव मिले। इसी प्रकार ट्रूनट जांच में 762 में 190 और एंटीजन जांच में 14849 में 700 लोग पॉजिटिव पाये गये। कुल मिलाकर अब तक 1069 लोग पॉजिटिव हुए है और 1131 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

होम आइसोलेशन में लापरवाही बन सकती है खतरा
सीएस ने बताया कि कोरोना को लेकर विभागीय सचिव द्वारा कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने वीसी के माध्यम विशेषकर होम आईसोलेशन वाले मरीजों पर नजर रखने को कहा है ताकि रिकवरी दर में सुधार हो सके। जिन मरीजों के घरो में जरूरी सुविधा नहीं हैं उन्हें संस्थागत आइसोलेशन में लाने का प्रयास किया जायेगा। ताकि बेहतर इलाज किया जा सके। इसके अलावा जहां से मरीजों की संख्या ज्यादा मिल रही है उन क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

बीसीएम की रिपोर्ट की जांच की जाएगी
सीएस ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों से अगर संक्रमण फैलता है तो बीसीएम को दोषी माना जाएगा। इन्हें पूर्व में ही होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों की वर्तमान स्थिति, रहने की जगह, गाइडलाइन का फॉलोअप आदि की जांच कर जानकारी मांगी गई थी। साथ ही भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था लेकिन बीसीएम द्वारा दी गई रिपोर्ट में सभी बातें सही बताई गई है। जो बिल्कुल गलत है। आए दिन पॉजिटिव मरीज के बाहर घुमने की शिकायत प्राप्त हो रही है।

देनी होगी जांच किट की स्टॉक रिपोर्ट
एंटीजन जांच के लिए जिले को 33 हजार 700 किट उपलब्ध कराया गया था। जिसमें 22 हजार 286 लोगो की जांच की गई है। 11 हजार 114 किट शेष बचा है। सीएस ने बताया कि सभी प्रखंडों से बचे हुए किट की अदतन रिपोर्ट मांगी गई है। किस प्रखंड में कितना किट दिया गया था और कितना बच हुआ है। यह रिपोर्ट मांगी गयी है। अंतर पाया गया तो जांच होगी।

अचानक डिमांड पर होगी कार्रवाई
सीएस ने बताया कि सभी पीएचसी को आवश्यकतानुसार किट उपलब्ध करा दिया गया है। और डिमांड के अनुसार किट दिया भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि किट की कमी है तो पूर्व में ही सूचना देनी होगी। अचानक किट की डिमांड करने पर बीएचएम पर कार्रवाई होगी।

तम्बाकू से रहें दूर| गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. राम मोहन सहाय ने बताया कि कोरोना से मरने वालो में अधिकांश लोग किसी न किसी क्रोनिक बीमारी से ग्रसित हैं। ऐसे में तंबाकू सेवन से बचना जरूरी है। खासकर धूम्रपान सबसे ज्यादा घातक होता है। उन्होंने बताया कि डायविटिज, कैंसर, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी पहले ही शरीर को कमजोर कर देता है। ऐसे में धुम्रपान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है।

सभी पॉजिटिव हुए होम आईसोलेट| एक तरफ होम आइसोलेशन में लापरवाही के प्रति विभाग चिंता जता रहा है वहीं स्वास्थ्यकर्मी अधिकांश पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन में भेज रहे हैँ। किसी में सिमटम है या नहीं यह भी स्वास्थ्यकर्मी द्वारा नहीं पूछा जा रहा है। मरीज भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 156 कंटेनमेंट जोन से 2225 लोगों की जांच की गई। जिसमें 66 लोग पॉजिटिव हुए। सभी लोग होम आइसोलेशन में चले गए हैं। एक भी मरीज में सिमटम नहीं बताया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कॉल सेंटर में मरीजों की जानकारी लेते स्वास्थ्य कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bihar-sharif/news/nalanda-university-employees-found-86-positive-reports-across-infected-district-127610099.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/12/2_1597187654.jpg

0 Response to "नालंदा विवि का कर्मचारी मिला संक्रमित जिलेभर में 86 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव"

Post a Comment