अजयपुर गांव में बच्चों के विवाद में अधेड़ को तलवार से किया जख्मी
11 August, 2020
Comment
नूरसराय के अजयपुर गांव में मंगलवार की शाम बच्चों के विवाद में बदमाशों ने तलवार से रविकांत पासवान को जख्मी कर दिया। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी संजय कुमार, थानाध्यक्ष अभय कुमार गांव पहुंचकर, जांच में जुट गए। पुलिस ने इंद्रजीत गोप, हरेंद्र गोप समेत तीन को आरोपित कर केस दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस से दूर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। किसी की पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nursray/news/middle-aged-man-injured-by-sword-in-ajaypur-village-127610112.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/12/
0 Response to "अजयपुर गांव में बच्चों के विवाद में अधेड़ को तलवार से किया जख्मी"
Post a Comment