डूबने से मृत दोनों किशोरों के पिता ने एक साथ अपने-अपने बेटे की चिता काे दी आग
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पानी में डूबे दोनों किशोरों का शव नगर के देवी स्थान माेहल्ले में जैसे ही पहुंचा। चारों तरफ चीख पुकार शुरू हो गया। दोनों के परिजनों के दहाड़ मारकर रोने से वहां का माहौल गमगीन हों गया था। मुहल्ले के लोग भी उनकी शव देखकर रोने लगे थे। मुहल्ले के लोगों का कहना था कि दोनों परिवार के उपर दुख का पहाड़ टुट पड़ा है। खेलने कूदने की उम्र में दोनों की मौत होने से उनके परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। लोगों ने बताया कि दोनों अपने अपने पिता के काम काज में हमेशा सहयोग करते थे।
मृतक जिगर कुमार के पिता श्रवण कुमार मिठाई बेचने का काम करते हैं। जिसमें जिगर कुमार मिठाई बनाने से लेकर मिठाई बेचने तक में उनका हाथ बढ़ाता है। सारा दिन वह मिठाई का घूम घूम कर ऑर्डर लेता था। ऑर्डर मिलने पर वह अपने पिता के साथ मिलकर मिठाई बनाने में उनका सहयोग करता था। उसकी मौत से उसके परिवार के लोग सदमे में हैं। वहीं अमन कुमार के पिता पप्पू साह मसाला पिसकर बेचने का काम करते हैं। अमन भी मसाला पिसने से लेकर मसाला बेचने तक में अपने पिता का सहयोग करता था। वह भी दिन भर अपने पिता के साथ ही दुकान पर रहता था। उसकी मौत ने उसके परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट : दोनों की मौत दम घुटने के कारण हुई | शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बताया है कि पानी में दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जिला में भेजा जाएगा। जिसके आधार पर बहुत जल्द पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।
कैसे हुई घटना | विदित हो कि रविवार को जिगर एवं अमन कुमार अपने दोस्तों के साथ चीनी मील हजारी के पास स्थित हड़बोडा नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों पानी में डूब गए। जिसके वजह से दोनों की मौत हो गई। पुलिस प्रशासन ने स्थानिय गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया था।
दोनों किशोर मोहल्ले के चहेते थे, दोनों दो भाई व एक बहन थे
दोनों मृतकों का घर देवी स्थान मुहल्ले में आमने-सामने हैं। दोनों मृतकों के दो भाई और एक बहन थे। जिगर कुमार अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था। वहीं अमन कुमार अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। दोनों के घर आमने-सामने होने से उनके बिच गहरी दोस्ती थी। दोनों ही अपने-अपने पिता के कारोबार में उनका सहयोग करते थे। जिसके वजह से परिवार एवं मुहल्ले के लोगों
के चहेते थे।
हड़बाेड़ा नदी घाट पर एक साथ लगाई गई दाे चिता भावुक हुए लोग
पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों की चिता एक साथ उसी हड़बाेड़ा नदी घाट पर सजाई गई तो लोग मर्माहत हो गये। दोनों के सगे संबंधी भी श्मशान घाट पर एकसाथ पहुंचे हुए थे। दोनों के पिता एक साथ जब दोनों की चिताओं में आग लगाएं तो वहां का माहौल गमगीन हो गया था। सभी की आंखें नम हो गई थी। दोनों के परिवार के लोग ऐसा मंजर पहली बार देख रहे थे। चिता में आग देने के बाद दोनों किशोरों के पिता घाट पर ही फुट फुट कर रोने लगे। उन्होंने बताया कि अभी तो इनकी खेलने कूदने की उम्र थी। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा दिन भी देखने को मिलेगा। वे लोग सोचे थे कि इनके कंधों पर श्मशान घाट तक वह खुद जाएंगे। वहीं घर पर दोनों की मां का भी रोते रोते हाल बेहाल हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/the-father-of-the-two-teenagers-who-died-due-to-drowning-gave-fire-to-their-sons-funeral-pyre-127647472.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/24bettiah-01_1598282736.jpg
0 Response to "डूबने से मृत दोनों किशोरों के पिता ने एक साथ अपने-अपने बेटे की चिता काे दी आग"
Post a Comment