Popular Posts

छापेमारी में 55 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार

छापेमारी में 55 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार

मध निषेध पटना की टीम व शिकारपुर पुलिस ने सोमवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर अलग-अलग जगहों से 55 लीटर शराब जब्त किया है। हालांकि शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि फुलवरिया गांव में छापेमारी के दौरान 5 लीटर चुलाई शराब एवं शराब बनाने का उपकरण जब्त किया गया है। वहीं अजुआ जमुनिया मार्ग में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही थी। उसी दौरान एक शराब तस्कर बाइक पर 50 लीटर शराब लेकर जा रहा था।

पुलिस ने जब उसका पीछा किया तो वह बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक की तलाशी के दौरान 50 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शराब एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान कराई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/55-liter-liquor-seized-in-raid-smuggler-absconding-127647473.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/

0 Response to "छापेमारी में 55 लीटर शराब जब्त, तस्कर फरार"

Post a Comment