कोरोना जांच शिविर का किया गया आयोजन
24 August, 2020
Comment
बगहा-1 प्रखंड की बांसगांव मंझरिया पंचायत के बांसगांव स्थित आदर्श राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया गया। भैरोगंज एपीएचसी के प्रभारी डा. एसएन महतो की देखरेख में आयोजित इस शिविर की व्यवस्था में पंचायत के मुखिया बबलू बैठा ने अहम भूमिका निभाई। मेडिकल टीम में डा. अभय कुमार सिंह, सहयोगी साकेत भगत, अमजद कमाल, विकास कुमार, अफजल अंसारी आदि शामिल थे। खबर लिखे जाने तक दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच में कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला था। डा. महतो ने बताया कि जांच अभी जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/corona-investigation-camp-organized-127647471.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/24/
0 Response to "कोरोना जांच शिविर का किया गया आयोजन"
Post a Comment